Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नेहा मेहता ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मेकर्स पर लगाए आरोप, कहा अबतक नही मिले मेरी मेहनत के पैसे

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले लगभग 14 सालो से दर्शको को एंटरटेन करता आ रहा है। वही लगातार ये शो में विवादों में बना हुआ है। अब पुरानी अंजलि भाभी ने मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए है। नेहा मेहता ने एक बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने शो तो छोड़ दिया लेकिन 2 साल बाद भी उन्हें उनके बकाया पैसे नहीं मिले हैं।

02:29 PM Jun 24, 2022 IST | Desk Team

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले लगभग 14 सालो से दर्शको को एंटरटेन करता आ रहा है। वही लगातार ये शो में विवादों में बना हुआ है। अब पुरानी अंजलि भाभी ने मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए है। नेहा मेहता ने एक बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने शो तो छोड़ दिया लेकिन 2 साल बाद भी उन्हें उनके बकाया पैसे नहीं मिले हैं।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले लगभग 14 सालो से दर्शको को एंटरटेन करता आ रहा है। इस शो में इन दिनों कई बदलाव देखने को मिल रहे है। एक- एक कर सभी एक्टर्स इस शो से अपना नाता तोड़ते जा रहे है। वही लगातार ये शो में विवादों में बना हुआ है। हर रोज़ इस शो से जुडी चौंकाने वाली खबरे सामने आ रही है। एक्टर्स शो के मेकर्स से नाराज़ हो रहे है। वही अब पुरानी अंजलि भाभी ने मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए है। 
Advertisement
आपको याद होगा एक्ट्रेस नेहा मेहता ने तारक मेहता की पत्नी का रोल निभाया था। 12 सालों से जुड़ी रही एक्ट्रेस नेहा मेहता ने बाद में शो को अलविदा कहा दिया था। उनकी जगह अब सुनैना फौजदार अंजलि के रोल में हैं। लेकिन अब नेहा मेहता ने एक बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने शो तो छोड़ दिया लेकिन 2 साल बाद भी उन्हें उनके बकाया पैसे नहीं मिले हैं।
2 साल बाद अब एक्ट्रेस नेहा मेहता ने बताया है कि शो के मेकर्स ने अब तक उनके पुराने बिल क्लियर नहीं किए हैं। जी हां, एक्ट्रेस का कहना है कि उनकी छह महीनों की फीस अब तक पेंडिंग है और अभी उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं कि वह कब तक मिलेगी।
नेहा मेहता ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैंने करीब 12 सालों तक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम किया और फिर साल 2020 में शो को छोड़ा। लेकिन मेरी आखिर के छह महीनों की फीस अब तक नहीं मिली है। मैंने शो को छोड़ने के बाद कई बार मेकर्स को कॉल किया और इसे लेकर बात की। मैं शिकायत नहीं कर रही हूं लेकिन मुझे उम्मीद है कि जल्द ही इसे क्लियर किया जायेगा। मुझे आशा है कि मेरी मेहनत के पैसे जरूर मिलेंगे।’
बता दें, शो में अंजलि और तारक की जोड़ी को दर्शकों ने हमेशा ही पसंद किया। वही अब अभी तक एक्ट्रेस का उनकी मेहनत की कमाई नही दी गयी ये बात वाकई हैरान कर देने वाली है। उम्मीद है कि जल्द से जल्द तारक मेहता के मेकर्स नेहा के ड्यूज क्लियर कर देंगे। 
Advertisement
Next Article