Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नेहरु ने पटेल को जानबूझकर नहीं दिए थे J&K मामलों की देखभाल करने के अधिकार : जितेंद्र

NULL

12:19 PM Oct 27, 2017 IST | Desk Team

NULL

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने यहां ‘विलय दिवस’ पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यद्यपि इस पीढ़ को देश के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेना का मौका नहीं मिला है, लेकिन इस पीढ़ को देश में रहने और राष्ट्र निर्माण के लिए संघर्ष करने का मौका है।’

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और अब यह कोई मुद्दा भी नहीं है। मुद्दा यह है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर तथा गिलगित-बल्तिस्तान को कैस वापस लिया जाए। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु ने जानबूझकर सरदार पटेल को जम्मू-कश्मीर के मामलों की देखभाल करने के लिए पर्याप्त अधिकार नहीं दिया जिससे कुछ अनैतिक तत्वों द्वारा भ्रम की स्थिति पैदा की गयी है।

उन्होंने विपक्ष को रियासत और राज्य विषय से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर बहस करने की चुनौती देते हुए कहा कि इन भ्रष्ट राजनेताओं की तीन पीढ़ियों ने राज्य की जनता को बेवकूफ़ बनाया है।

Advertisement
Advertisement
Next Article