Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नेपाल में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से तबाही, 13 लोगों की मौत, 10 लापता

पश्चिम नेपाल के अछाम जिले के विभिन्न हिस्सों से भूस्खलन के कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 10 लापता हो गए जबकि इतने ही लोगों को बचा लिया गया है।

02:37 PM Sep 17, 2022 IST | Desk Team

पश्चिम नेपाल के अछाम जिले के विभिन्न हिस्सों से भूस्खलन के कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 10 लापता हो गए जबकि इतने ही लोगों को बचा लिया गया है।

नेपाल में भारी बारिश के बाद आए भूस्खलन ने बड़ी तबाही मचाई है। पश्चिम नेपाल के अछाम जिले के विभिन्न हिस्सों से भूस्खलन के कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 10 लापता हो गए जबकि इतने ही लोगों को बचा लिया गया है। उप मुख्य जिला अधिकारी दीपेश रिजाल ने शनिवार को ये जानकारी दी।
Advertisement
उन्होंने कहा कि आपदा के मद्देनजर गृह मंत्री बाल कृष्ण खांड ने खोज एवं बचाव अभियान के लिए हेलीकॉप्टर तैनात करने का आदेश दिया है। प्रभावित इलाके में लगातार बारिश के कारण बिजली-सड़क बाधित होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। अछाम के विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम शनिवार सुबह से ही बचाव कार्य में लगी हुई है। 
जिला पुलिस कार्यालय के प्रमुख, अछाम के डीएसपी नारायण डांगी ने कहा कि जिले के विभिन्न स्थानों में भूस्खलन से घरों के क्षतिग्रस्त और दबे होने की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस टीमों को जुटाया गया है। वहीं पूर्वी कैलाली में शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश से करीब 600 घर पानी में डूब गए हैं। पुलिस के अनुसार, कांद्रा और पथरिया नदियों में बाढ़ आने और बस्ती में पानी घुसने से 500 से अधिक घर जलमग्न हो गए। 
Advertisement
Next Article