नेपाल के तमाकोशी नदी में बस गिरने से 12 लोगों की मौत का अंदेशा, जांच में जुटी पुलिस
Nepal Bus Accident : मंगलवार, 10 फरवरी को रामेछाप जिले में एक यात्री बस के तमाकोशी नदी में गिरने से कम से कम 10 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। बता दें तमाकोशी नदी मध्य नेपाल की एक प्रमुख नदी है, यह कोशी और सप्ता कोशी का एक हिस्सा है।
Nepal Bus Accident : 12 मौतों का दावा

कुछ रिपोर्टों में इस दुर्घटना में मृतकों की संख्या 12 बताई जा रही है।
खबर है कि अरानिको परिवहन समिति द्वारा संचालित ओखलढुंगा जा रही यह बस मंगलवार सुबह मंथली नगरपालिका-6 के मासानेतार में सड़क से उतरकर लगभग 50 मीटर नीचे नदी में गिर गई।
पुलिस की शुरुआती रिपोर्ट में मृतकों की संख्या 10 बताई गई थी, हालांकि जैसे जैसे हालांकि सूचना बाहर आती गई, यह 12 लोगों के मरने की भी खबर आई।
Nepal Accident News : घायलों का चल रहा इलाज

जिला प्रशासन कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, बचाव दल द्वारा खोज अभियान के दौरान दुर्घटनास्थल से 6 और शव बरामद किए जाने के बाद मृतकों की संख्या 12 हो गई है। छह अन्य लोगों की पहले ही अस्पतालों में इलाज के दौरान मौत हो चुकी थी। इस दुर्घटना में बस चालक समेत 8 लोग घायल हो गए।
नेपाल पुलिस के केंद्रीय प्रवक्ता, उप महानिरीक्षक अभिनारायण काफले के अनुसार, 7 घायलों को इलाज के लिए धुलिखेल अस्पताल भेजा गया है, जबकि एक व्यक्ति बेहोश पाया गया है और उसे चिकित्सा केंद्र ले जाया जा रहा है। बस काठमांडू के जड़ीबुटी क्षेत्र से रामेछाप के धोबी होते हुए ओखलढुंगा के पोकली के लिए रवाना हुई थी।
Nepal Bus Accident Video : कारणों की वजह जानने में जुटी पुलिस
पुलिस उपाधीक्षक भोला भट्टा ने बताया कि डूबे हुए वाहन के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण हो गया है। रामेछाप जिला पुलिस कार्यालय, सशस्त्र पुलिस बल बटालियन रामेछाप और खुरकोट के आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें घटनास्थल पर तैनात की गई हैं। सशस्त्र पुलिस बल की एक गोताखोर टीम नदी में तलाशी अभियान जारी रखे हुए है। दुर्घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें - कनाडा में भारतीय मूल के 37 साल के इंजीनियर की दिनदहाड़े हत्या, परिवार की भारत सरकार से शव वापस लाने की मांग
Join Channel