Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Nepal Floods: भारत ने नेपाल में बाढ़ में फंसे नागरिकों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

09:31 PM Sep 30, 2024 IST | Pannelal Gupta

Nepal Floods: भारत ने कुछ दिनों से बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेपाल में फंसे अपने नागरिकों के लिए सोमवार को हेल्पलाइन नंबर जारी किए। इसको लेकर भारतीय दूतावास ने एक्स पर एडवाइजरी जारी की है। इसमें लिखा गया है कि जो लोग भी इस आपदा में फंसे हैं, वो देश में सुरक्षित वापसी के लिए एंबेसी से दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

नेपाल भयंकर बाढ़ और भूस्खलन

यह परामर्श सप्ताहांत में रिकॉर्ड बारिश के कारण आई भयंकर बाढ़ और भूस्खलन के बाद जारी किया गया है, जिससे नेपाल में व्यापक क्षति हुई है। भारतीय दूतावास ने नेपाल की मौजूदा स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, सप्ताहांत में रिकॉर्ड बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से व्यापक नुकसान हुआ है। हमारी संवेदनाएं प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।

Advertisement

भारतीय नागरिकों के फंसे होने की रिपोर्ट

दूतावास ने स्वीकार किया कि उसे प्राकृतिक आपदा के कारण भारतीय नागरिकों के फंसे होने की रिपोर्ट मिली है तथा वह इन व्यक्तियों की सुरक्षित निकासी और वापसी सुनिश्चित करने के लिए नेपाली प्राधिकारियों के साथ समन्वय कर रहा है। दूतावास इनमें से कुछ समूहों के संपर्क में है तथा उनकी सुरक्षित वापसी की व्यवस्था कर रहा है।

भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 200 के करीब

उल्लेखनीय है कि फंसे हुए नागरिकों की सहायता के लिए दूतावास ने मदद की आवश्यकता वाले लोगों के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए। इस बीच, नेपाल के गृह मंत्रालय के अनुसार, सोमवार दोपहर तक नेपाल में विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 200 के करीब पहुंच गई। वहीं, 30 लोग लापता हैं और 194 अन्य घायल हुए हैं।

बचाव अभियान जारी

बचाव अभियान में 4,500 से अधिक लोगों को बचाया गया है। सुरक्षा बल अवरुद्ध राजमार्गों को साफ करने और प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए प्रयास जारी रखे हुए हैं। सरकारी आंकड़ों से यह भी पता चला है कि 1,327 घर नष्ट हो गए हैं। वहीं, नेपाल भर में 19 प्रमुख राजमार्गों को नुकसान पहुंचा है, जिससे बचाव और राहत कार्यों में कठ‍िनाई आ रही है। सुरक्षा बल अवरुद्ध सड़कों को साफ करने और बचाव अभियानों में सहायता करने में जुटे हुए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article