Nepal Gen Z Protest: हाईटेक बंदूकें लहराते दिखे प्रदर्शनकारी, जानें कहां से आए हथियार..विदेशी फंडिग का हाथ!
Nepal Gen Z Protest: नेपाल में पिछले कुछ दिनों से कोहराम मचा हुआ है। आगजनी, लूटपाट और जेल से कैदी फरार हो रहे है। प्रदर्शनकारियों की बात मानने के बाद भी विरोध हिंसक झड़प में बदल गया और नेपाल सरकार को इस्तीफा देना पड़ा। इसी बीच विरोध प्रदर्शन में कई प्रदर्शनकारी हथियार लहराते हुए नजर आए। आधुनिक हथियारों से लैस हथियारबंद लोग उग्र प्रदर्शन करते हुए नजर आए। माना जा रहा है कि यह सभी हथियार हिंसा के दौरान लूटे गए है।
Weapons Theft or Supply: कहां से आए हथियार
नेपाल में उग्र विरोध प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों ने सिंह दरबार में हमला बोल दिया और यहां मौजूद हथियार लूट लिए। साथ ही कुछ प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों और सेना के जवानों से हथियार लूटे है। हथियार लूटने के बाद यह सभी बंदूके प्रदर्शन के दौरान लहराते हुए नजर आए और जमकर उत्पात मचा रहे है।
Robbery in Nepal: लूटपाट की घटना
नेपाल में अब विरोध प्रदर्शन की आड़ में मॉल, बैंक, व्यापारियों के घर लूटे जा रहे है। साथ ही पुलिस थाना, मंत्रियों के घर, प्रधानमंत्री का घर समेत पूरे नेपाल में आगजनी करके निशाना बनाया जा रहा है। नेपाल में कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया साथ ही नेपाल की जेलों को तोड़ा जा रहा है।
Army appeal to Surrender Weapons: सेना ने हथियार सौंपने की अपील
नेपाल में सेना ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वे लूटे गए हथियार को सेना को सौंप दें। सेना ने एक बयान में कहा कि जनरेशन-जेड के नेतृत्व वाले इस आंदोलन के दौरान, अनुरोध है कि अगर किसी ने सुरक्षाकर्मियों से हथियार, गोला-बारूद और सुरक्षा उपकरण चुराए हैं या पाए हैं, तो उन्हें जल्द से जल्द नज़दीकी सुरक्षा एजेंसी या सुरक्षाकर्मियों को सौंप दें।
ALSO READ: जेल फूंकी, बैंक लूटा, नेताओं को पीटा, नेपाल में कोहराम मचा रहे GenZ, 1600 कैदी फरार