Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

चैत्र नवरात्रि में इन गलतियों को करने से अवश्य बचें, जानिए 9 दिनों से जुड़े विशेष नियम

कल यानी 2 अप्रैल शनिवार से चैत्र नवरात्रि का आगाज हो रहा है। ये नवरात्रि चैत्र मास के शुक्‍ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होते हैं और इसी दिन से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है।

05:28 PM Apr 01, 2022 IST | Desk Team

कल यानी 2 अप्रैल शनिवार से चैत्र नवरात्रि का आगाज हो रहा है। ये नवरात्रि चैत्र मास के शुक्‍ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होते हैं और इसी दिन से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है।

कल यानी 2 अप्रैल शनिवार से चैत्र नवरात्रि का आगाज हो रहा है। ये नवरात्रि चैत्र मास के शुक्‍ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होते हैं और इसी दिन से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होती है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्‍थापना की जाती है और फिर 9 दिनों तक रोजाना विधि-विधान से मां दुर्गा के 9 स्‍वरूपों की पूजा की जाती है। माता रानी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि, तरक्‍की आती है। सच्चे मन से मां दुर्गा की आराधना करने से सभी  मनोकामनाएं पूरी पूर्ण होती है। ऐसे में माता रानी की विशेष कृपा पाने के लिए जरूरी है कि नवरात्रि के दिनों में आप को इन गलतियों को करने से बचना होगा।
Advertisement
इन गलतियों को करने से बचें 
-नवरात्रि के दिनों मां दुर्गा के भक्‍त इन 9 दिनों के दौरान व्रत भी रखते हैं। अगर आप भी उपवास करते हैं तो आपको कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। वैसे जो लोग व्रत नहीं रखते उन्‍हें भी इन नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। 
–  नवरात्रि के एक दिन पहले से ही तामसिक आहार से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा नशा और मन में बुरे विचार सोचने से बचना चाहिए। नवरात्रि में व्‍यक्ति को अपना शरीर और मन दोनों शुद्ध रखने चाहिए। 
– चैत्र नवरात्रि के दौरान लहसुन-प्याज का सेवन भी नहीं करना चाहिए। वहीं जो भक्त माता रानी का व्रत करते हैं उन्हें अनाज और नमक दोनों का सेवन बंद कर देना चाहिए। अगर आप बिना नामक के नहीं रह सकते तो व्रत वाला सेंधा नमक इस्‍तेमाल करें। 
– व्रत रखकर कोई भी गलत काम करना चाहिए, और भूलकर भी बुरे विचार मन में नहीं लाएं।  क्योंकि उसका मन-विचार सकारात्‍मक और सात्विक होंगे तभी उसे व्रत-पूजा का पूरा फल मिलेगा। 
-इस दौरान व्रती को दुर्गा सप्तशती का पाठ नियमित तौर पर करना चाहिए। इसके अलावा अगर आप चाहे व्रत भी नहीं कर रहे हैं तो यह पाठ करने से मां दुर्गा बहुत प्रसन्‍न होती हैं।
– इस दौरान व्रत करने वाले को जमीन पर ही सोना चाहिए। चाहें तो चौकी पर भी सो सकते हैं।लेकिन हां पलंग या खाट पर सोने से बचें। 
–  नवरात्रि के पूरे 9 दिन तक कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे आपकी पूजा विफल हो। ऐसे में बाल-नाखून नहीं काटना चाहिए। साथ ही दाढ़ी बनवाने से भी बचना वाहिए। साथ ही ब्रह्मचर्य का पालन करें।  
Advertisement
Next Article