अगर आप भी परेशान हैं मुंहासों और पिंपल से तो आज ही अपने डाइट से निकाल दें ये चार खाने की चीज़ें
मुहांसे और पिंपल चेहरे पर तकलीफ के साथ देखने में भी बहुत बुरे लगते हैं। चेहरे पर पिंपल दाग-धब्बे छोड़ देते हैं। जिस वजह से चेहरा बदसूरत लगता है। ज्यादातर लोग घरेलू नुस्खों से लेकर केमिकल
11:38 AM Mar 08, 2020 IST | Desk Team
मुहांसे और पिंपल चेहरे पर तकलीफ के साथ देखने में भी बहुत बुरे लगते हैं। चेहरे पर पिंपल दाग-धब्बे छोड़ देते हैं। जिस वजह से चेहरा बदसूरत लगता है। ज्यादातर लोग घरेलू नुस्खों से लेकर केमिकल वाले प्रोडक्ट इस्तेमाल इन मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए करते हैं। लेकिन वह दूर नहीं हो पाते। कभी आपने अपने खानपान को बदलने के बारे में सोचा है। चलिए जानते हैं कि कैसे हम अपने खानपान से चेहरे पर दाग-धब्बों को दूर कर सकते हैं।
शुगर और मैदे जैसी चीजें
पिंपल और एक्ने की समस्या अगर आपको भी है तो इसके लिए चीनी अपनी डाइट से निकाल दें। जो लोग मीठा बहुत खाते हैं उन्हें एक्ने की परेशानी होती है। इसके अलावा ब्रेड, केक, चावल जैसी चीजें भी इन लोगों को बंद करनी चाहिए। दरअसल कार्बोहाइड्रेट इन चीजों में होता है और एक्ने की परेशानी को यह बढ़ाता है।
दूध
दूध और डेयरी प्रोडक्ट से कई लोगों को एलर्जी होती है। इस वजह से चेहरे पर एक्ने लोगों के आ जाते हैं।
प्रोटीन पाउडर
जो लोग जिम जाते हैं उन्हें भी पिंपल और एक्ने की परेशानी हो जाती है। दरअसल यह समस्या प्रोटीन पाउडर से भी हो सकती है।
कैफीन
अक्सर पिंपल की समस्या चाय और कॉफी से हो जाती है। इसलिए कॉफी को अपनी डाइट से निकाल दें। कैफीन इंसुलिन के लेवल को बढ़ा देता है जिसकी वजह से पिंपल या एक्ने की समस्या हो जाती है।
Advertisement
Advertisement