For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के नए CM आज लेंगे शपथ, ये राजनीतिक दिग्गज होंगे शामिल

08:44 AM Dec 13, 2023 IST | Srishti Khatri
मध्य प्रदेश  छत्तीसगढ़ के नए cm आज लेंगे शपथ  ये राजनीतिक दिग्गज होंगे शामिल
Vishnu Dev and Mohan Yadav

CM पद के लिए मनोनीत मोहन यादव (Mohan Yadav) और विष्णु देव साय (Vishnu Dev Say) आज (13 दिसंबर) को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्रियों के रूप में शपथ लेंगे। दोनों स्थानों पर शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य लोगों के शामिल होने की संभावना है।

हाइलाइट्स

  • मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शपथ ग्रहण समारोह आज
  • मोहन यादव और विष्णु देव साय लेंगे CM  पद की शपथ
  • नरेंद्र मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ हो सकते हैं शामिल

CM समेत ये मंत्री भी लेंगें शपथ

मध्यप्रदेश में दो उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा भी आज शपथ लेंगे। मध्यप्रदेश में शपथ ग्रहण कार्यक्रम भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में होगा। वहीं, छत्तीसगढ़ में शपथग्रहण समारोह का समय दोपहर दो बजे तय किया गया है। यहाँ पर विष्णुदेव साय का साथ अरूण साव और विजय शर्मा समेत 10 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।

कांग्रेस नेता भी हो सकते हैं शामिल

छत्तीसगढ़ के होने वाले सीएम विष्णु देव साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को शपथग्रहण समारोह के लिए निमंत्रण भेजा है। वहीं, मध्य प्रदेश सरकार के शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ समेत कई अन्य नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Srishti Khatri

View all posts

Advertisement
×