Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से उफान पर यमुना, दिल्ली में बजी खतरे की घंटी!

03:18 PM Sep 01, 2025 IST | Amit Kumar
News Delhi

News Delhi: उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हो रही भारी बारिश अब दिल्ली के लिए भी बड़ी मुसीबत बन सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार तेज बारिश के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसी के चलते यमुना नदी भी अब उफान पर है, जिससे दिल्ली और उसके आसपास के निचले क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया लाखों क्यूसेक पानी

हरियाणा के यमुनानगर जिले में स्थित हथिनीकुंड बैराज से सोमवार सुबह करीब 3 लाख 29 हजार क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया। इस दौरान सिंचाई विभाग ने सायरन बजाकर स्थानीय लोगों को अलर्ट भी किया। इस पानी के दिल्ली पहुंचने में करीब 72 घंटे लगते हैं। ऐसे में आने वाले तीन दिनों में दिल्ली में यमुना का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है।

यमुना किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

जैसे ही यमुना नदी में पानी छोड़ा गया, यमुना के किनारे बसे गांवों में चिंता का माहौल बन गया है। इन इलाकों के लोगों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है। सिंचाई विभाग ने यमुना के किनारे बसे इलाकों में पहले ही चेतावनी जारी कर दी है। इसके साथ ही दिल्ली प्रशासन को भी स्थिति से अवगत करा दिया गया है।

दिल्ली के निचले इलाकों में जलभराव की आशंका

यदि यमुना का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो दिल्ली के निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इससे लोगों की दैनिक जिंदगी पर असर पड़ सकता है। खासकर उन इलाकों में, जो पहले भी बाढ़ की चपेट में आते रहे हैं, वहां विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। दिल्ली में मेट्रो सेवाओं, सड़क यातायात और स्थानीय बाजारों पर भी इसका असर पड़ सकता है।

पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश

हिमाचल और उत्तराखंड जैसे राज्यों में हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। वहीं, सहारनपुर जैसे मैदानी जिलों में भी बरसाती नदियां उफान पर हैं। इसका असर सीधे तौर पर यमुना नदी पर भी पड़ रहा है, जो कई राज्यों से होकर गुजरती है और अंत में दिल्ली पहुंचती है।

सरकार और प्रशासन अलर्ट पर

दिल्ली सरकार और सिंचाई विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही, यमुना किनारे रह रहे लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। राहत और बचाव दलों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

REPORT BY: शेख़ परवेज़, सहारनपुर

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam 1 Sep: दिल्ली में आज रिकॉर्ड तोड़ बारिश, UP में अलर्ट जारी, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम

 

Advertisement
Advertisement
Next Article