For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

iPhone यूजर्स के लिए आया नया फीचर, Apple ने रोलआउट किया iOS 17.3 अपडेट

02:07 PM Jan 19, 2024 IST | Nisha Pathak
iphone यूजर्स के लिए आया नया फीचर  apple ने रोलआउट किया ios 17 3 अपडेट

Apple iOS 17.3 Update: iPhone यूजर्स के लिए नया अपडेट सामने आया है। Apple iOS 17.3 अपडेट रोलआउट करने की तैयारी कर रहा है। आने वाले दिनों में आईफोन और आईपैड यूजर्स को नए अपडेट मिलने शुरू हो जाएंगे। iOS 17.3 बीटा वर्जन यूजर्स को सिक्योरिटी के लिए स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन ऑफर करेगा। आइए इस बारे में जानते हैं।

Beta अपडेट के लिए जरूरी Apple ID लिंक

एपल यूजर्स को जल्द ही डिवाइ में नए iOS का सपोर्ट मिलेगा। वहीं रजिस्टर्ड डेवलपर्स सेटिंग ऐप से बीटा प्रोग्राम ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सबसे पहले "Software Update" पर टैप करना होगा। यहां "Beta Updates" पर टैप कर iOS 17 और iPadOS 17 Developer Beta प्रोग्राम का टॉगल ऑन करना होगा। बीटा अपडेट डाउनलोड करने के लिए यूजर्स के डिवाइस में Apple ID लिंक होना जरूरी है।

iOS 17.3 के फीचर्स

  • एपल का नया अपडेट यूजर्स को सिक्योरिटी के लिए स्टोलन डिवाइस प्रोटेक्शन ऑफर करेगा।
  • इसके लिए FaceID और TouchID की जरूरत होगी जो कई एक्शन के लिए पासकोड सपोर्ट नहीं करता है।
  • इसके साथ ही लॉक स्क्रीन के लिए नए वालपेपर जोड़े गए हैं।
  • अपडेट में म्यूजिक ऐप में भी कई बदलाव किए गए हैं।
  • ऐप में प्ले लिस्ट दोस्तों के साथ मिलकर तैयार कर सकते हैं और इमोजी रिएक्शन दे सकते हैं।
  • AirPlay की मदद से यूजर्स होटल के टीवी सेट में अपनी पसंद का कॉन्टेंट स्ट्रीम कर सकत हैं।
  • iPhone 14 से लेकर 15 सीरीज तक के iPhones पर क्रैश डिटेक्शन प्रोटेक्शन को ऑप्टिमाइज किया है।
  • Apple ID का पासवर्ड, फाइंड माई स्विच ऑफ, फेसआईडी डिसेबल करने जैसे कई कामों के दौरान यूजर्स को बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन यानी Face ID या Touch ID की जरूरत होगी।
  • यह फीचर एक्टिवेट हो जाने के बाद यूजर्स को iCloud Keychain, Lost Mode को डिसेबल करने और सफारी शॉपिंग के लिए भी FaceID या Touch ID की जरूरत होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nisha Pathak

View all posts

Advertisement
×