Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

आ गया Google Map का नया फीचर, फ्यूल बचाने में करेगा मदद

06:32 PM Dec 13, 2023 IST | R.N. Mishra

सर्ज इंजन गूगल समय के साथ अपने फीचर में बदलाव या अतिरिक्त फीचर लाता रहता है। अब गूगल से ही निर्मित गूगल मैप में एक ऐसा फीचर उपलब्ध होगा जिससे यूजर्स अपना फ्यूल बचा सकते हैं।

गूगल मैप में अब फ्यूल सेविंग फीचर ऐड किया गया है। यह फीचर पहले केवल अमेरिका में ही उपलब्ध था। अब यह फीचर अमेरिका, कनाडा और यूरोप के बा भारत में भी उपलब्ध होगा।

यह फीचर फीचर फ्यूल या एनर्जी का एक अंदाजा बताता है। यानी एक रूट पर आपका कितना फ्यूल खर्च होने वाल है, गूगल मैप इसका अंदाजा इस रूट पर मौजूद ट्रैफिक और रोड की कंडीशन के आधार पर लगाता है। इसके बाद, एक दूसरा रूट भी दिया जाता है और बताया जाता है कि इस पर कितना ट्रैफिक है, कितना फ्यूल लगेगा। जबकि ये अलग रूट होता है। यूजर अपने हिसाब जो भी उचित हो उस वह निर्णय लेता है।

बता दें, अगर आप इस फीचर को बंद कर देंगे तो इसके बाद मैप एक ही रूट दिखाएगा जिसे यूजर फॉलो कर सकते हैं, लेकिन इसके बाद फ्यूल और एनर्जी रेकमेंडेशन नहीं दी जाएगी बता दें, फ्यूल और एनर्जी का अंदाजा गाड़ी के इंजन पर डिपेंड करता है। अभी ग्रीन लीफ के साथ ये फीचर दिया जाता है। इन स्टेप्स को फॉलो करके आप महीने का 2 हजार तक का पेट्रोल या डीजल बचा सकते हैं।

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में गूगल मैप ऐप खोलें। स्क्रीन पर दिख रहे प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें। अब सेटिंग्स में जाए और नेविगेशन पर टैप करें फिर 'रूट ऑप्शन' स्क्रॉल करें। इसके बाद इको-फ्रेंडली रूट टर्न ऑन करने के लिए, फ्यूल एफिशिएंट रूट्स पर क्लिक करें। अब स्क्रीन पर इंजन टाइप ऑप्शन भी दिखेगा, जिस पर क्लिक करके आप आसानी से बदलाव या चयन कर सकते हैं। इस फीचर का इस्तेमाल करने के साथ आप अपना फ्यूल बचा सकते हैं।

Bike देगी दमदार माइलेज, Driving के समय इन बातों का रखें ध्यान Top Mileage Bike

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

 

Advertisement
Advertisement
Next Article