For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

CM मोहन यादव ने भोपाल में डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा फ्लाईओवर का नाम

154 करोड़ की लागत से बना नया फ्लाईओवर, डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम पर

03:06 AM Jan 24, 2025 IST | Himanshu Negi

154 करोड़ की लागत से बना नया फ्लाईओवर, डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम पर

cm मोहन यादव ने भोपाल में डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा फ्लाईओवर का नाम

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव राज्य की राजधानी भोपाल में 154 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। फ्लाईओवर का नाम पूर्व कानून और न्याय मंत्री भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा गया है। राजधानी शहर के मैदा मिल मार्ग पर स्थित यह फ्लाईओवर 2,900 मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ा है। यह गायत्री मंदिर को डीबी मॉल स्क्वायर, बोर्ड ऑफिस स्क्वायर, प्रगति स्क्वायर और गणेश मंदिर से मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के माध्यम से जोड़ता है। इस नए बुनियादी ढांचे का उद्देश्य शहर में यातायात प्रबंधन में सुधार करना है।

फ्लाईओवर को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर पुल के नाम से जाना जाएगा

इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए CM मोहन यादव ने कहा कि भोपाल में 154 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित फ्लाईओवर शहर के विकास को गति प्रदान करेगा। इस फ्लाईओवर को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर पुल के नाम से जाना जाएगा। भोपाल देश का दिल और देश की सबसे खूबसूरत राजधानी है। CM मोहन यादव ने बताया कि 1956 में मध्य प्रदेश के गठन के समय भोपाल एक छोटा शहर था और कई वर्षों तक इसका विकास रुका रहा। लेकिन अभ मौजूदा सरकार के तहत शहर का विकास तेज गति से जारी रहेगा।

बावड़िया-कलां क्षेत्र में फ्लाईओवर का होगा निर्माण

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यातायात की भीड़ को कम करने के लिए शहर के बावड़िया-कलां क्षेत्र में 180 करोड़ रुपये की लागत से एक फ्लाईओवर के निर्माण की घोषणा की। साथ ही बैरागढ़ ब्रिज का जल्द ही उद्घाटन करने का आश्वासन भी दिया। इस फ्लाईओवर के निर्माण से औबेदुल्लागंज, नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा और जबलपुर के मार्गों पर यात्रा सुगम हो जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×