W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत खुड्डियां ने किया मोहाली में नई अनाज मंडी का शिलान्यास

सनेटा में 2.25 करोड़ की लागत से बनेगी नई अनाज मंडी

02:31 AM Jan 18, 2025 IST | Himanshu Negi

सनेटा में 2.25 करोड़ की लागत से बनेगी नई अनाज मंडी

पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत खुड्डियां ने किया मोहाली में नई अनाज मंडी का शिलान्यास
Advertisement

पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने विधायक कुलवंत सिंह के साथ मोहाली में सनेटा की नई अनाज मंडी का शिलान्यास किया। पंजाब के मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि मोहाली के सनेटा में अनाज मंडी का आज उद्घाटन किया गया है। यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि किसानों की फसल कटाई के बाद ठीक से संग्रहीत की जाए, ताकि वे खराब न हों।

2.25 करोड़ की लागत से बनेगी अनाज मंडी

मोहाली में सनेटा की नई अनाज मंडी 5 एकड़ भूमि में लगभग 2.25 करोड़ की लागत से बनेगी। इसे बनने में 6 महिने का समय लग सकता है। अनाज मंडी का शिलान्यास करते हुए कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में अनाज मंडी का शिलान्यास हुआ, जिससे लगभग 20 गांवों के किसानों को फायदा होगा। बता दें कि सनेटा की नई अनाज मंडी की मांग कई साल पहले से की जा रही थी क्योंकि सनेटा में कोई भी अनाज मंडी नहीं थी। जिससे किसानों को फसल बेचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।

पंजाब के कृषि मंत्री ने किसान आंदोलन के बारे में भी बात की और कहा कि किसान कुछ समय से दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उन्हें रोक रही है। वे लंबे समय से अपनी मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं और केंद्र सरकार को उनकी मांगों पर सहमत होना चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×