Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

New India Co-operative Bank घोटाला: मुंबई पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया

New India Co-operative Bank घोटाले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

06:01 AM Feb 28, 2025 IST | IANS

New India Co-operative Bank घोटाले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने 122 करोड़ रुपये के न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक स्कैम मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। बैंक घोटाले के मामले में वांछित आरोपी उन्नाथन अरुणाचलम उर्फ अरुण भाई के बेटे मनोहर अरुणाचलम को गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने ईओडब्ल्यू ने बताया कि 122 करोड़ रुपये के न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले के मामले में वांछित आरोपी उन्नाथन अरुणाचलम उर्फ अरुण भाई के बेटे मनोहर अरुणाचलम (33) को गिरफ्तार किया है। मनोहर पर अपने पिता को भगाने में मदद करने का आरोप है, आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इससे पहले मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के 122 करोड़ गबन मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें बैंक के पूर्व जीएम हितेश मेहता, बिल्डर धर्मेश पौन और अभिमन्यु नामक शामिल हैं। 122 करोड़ गबन मामले में मनोहर की चौथी गिरफ्तारी है।

एफआईआर में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (बीएनएस)(आईपीसी) की धारा 316(5) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच मुंबई की ईओडब्ल्यू कर रही है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मुंबई के न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर प्रतिबंध लगा दिया था। आरबीआई ने कहा था कि ये प्रतिबंध बैंक की स्थिति में सुधार होने तक लागू रहेंगे।

Advertisement
Advertisement
Next Article