For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

फैल रहा कोरोना का नया JN.1 वेरिएंट, जानिए यह कितना खतरनाक

12:42 PM Nov 10, 2023 IST | Yogita Tyagi
फैल रहा कोरोना का नया jn 1 वेरिएंट  जानिए यह कितना खतरनाक

साल 2019 के अंत में आया कोरोना वायरस अभी तक पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, समय के साथ-साथ कोरोना के कई वेरिएंट सामने आते जा रहें हैं जो वैज्ञानिकों के लिए भी परेशानी बनते जा रहे हैं। हाल ही में कोरोना का एक नया वेरिएंट JN.1 सामने आया है जो अब तक के सभी कोरोना वेरिएंट के मुकाबले में सबसे ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना का यह नया JN.1 वेरिएंट बहुत खतरनाक होने वाला है। यह इंसान के इम्युनिटी सिस्टम को बिलकुल खराब कर देता है।

अब तक सार्स-कोव-2 वेरिएंट जेएन.1 इंग्लैंड, फ़्रांस, आइसलैंड और अमेरिका में पाया गया है अच्छी बात यह है कि कोरोना का यह खतरनाक वैरिएंट अभी तक भारत में नहीं पाया गया है। कोरोना के इस वैरिएंट को सबसे पहले 25 अगस्त, 2023 को लक्जमबर्ग में पहचाना गया था उसके बाद इस वेरिएंट के मरीज अब अन्य देशों में फिर से पाए गए हैं जिसके बाद इसका खतरा बढ़ गया है।

दूसरे वेरिएंट की तुलना में JN.1 ज्यादा खतरनाक

वैज्ञानिकों के अनुसार अभी तक जितने भी कोरोना के वेरिएंट मिले हैं उनमें JN.1 सबसे खतरनाक है। JN.1 वेरिएंट BA.2.86 से पैदा हुआ है। जानकारी के मुताबिक JN.1 वेरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में 41 म्यूटेशन पाए गए हैं। इसके अलावा ऐसी जानकारी है कि वैक्सीन को भी यह वेरिएंट फेल कर सकता है।

JN.1 वेरिएंट के लक्षण

अचानक से ठंड लगकर बुखार हो जाना। सीने में शिर में और शरीर में दर्द होना, गले में दर्द होना, लगातार खांसी उठना, नाक से सांस न आना, उलटी होने जैसा लगना, किसी भी चीज में टेस्ट न आना। ये सभी JN.1 वेरिएंट के लक्षण हैं, ऐसे लक्षण महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×