Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नेपाल की नई चाल, UNO और GOOGLE समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भेजेगा विवादित नक्शा

नेपाली मापना विभाग के एक सूचना अधिकारी के अनुसार, नेपाल नए नक्शे की चार हजार कॉपी को अंग्रेजी में प्रकाशित करने का काम जारी है। जिसके लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है।

10:29 PM Aug 01, 2020 IST | Desk Team

नेपाली मापना विभाग के एक सूचना अधिकारी के अनुसार, नेपाल नए नक्शे की चार हजार कॉपी को अंग्रेजी में प्रकाशित करने का काम जारी है। जिसके लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है।

भारत-नेपाल के बीच नक्शे को लेकर तनाव जारी है। नेपाल अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अपना विवादित नक्शा भेजने की तैयारी कर रहा है। बता दें कि नेपाल सरकार ने 20 मई को भारत के तीन हिस्सों को अपना बताते हुए देश का नया नक्शा जारी किया था। विवादित नक्शे में भारत के कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को शामिल किया गया है। भूमि प्रबंधन मंत्रालय के मुताबिक, सरकार नए नक्शे को अंग्रेजी में अनुवादित करने और संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO), गूगल समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भेजने के लिए तैयारी कर रही है। 
Advertisement
मंत्री पद्मा अर्याल ने अनुसार सरकार जल्द ही लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को संशोधित नक्शे में शामिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भेजेगी। अर्याल ने कहा कि हम नक्शे को अंग्रेजी में अनुवादित कर रहे हैं। अगस्त महीने के मध्य तक नक्शा हम भेद देंगे।
नेपाली मापना विभाग के एक सूचना अधिकारी के अनुसार, नेपाल नए नक्शे की चार हजार कॉपी को अंग्रेजी में प्रकाशित करने का काम जारी है। जिसके लिए एक कमेटी का भी गठन किया गया है। बता दें कि नेपाल सरकार ने 20 मई को भारत के तीन हिस्सों को अपना बताते हुए देश का नया नक्शा जारी किया था। जिसे नेपाली संसद की प्रतिनिधि सभा ने 13 जून को अपनी मंजूरी दे दी थी। विवादित नक्शे में भारत के कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को शामिल किया गया है।
Advertisement
Next Article