For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

1 जनवरी से लागू होंगे नए नियम, LPG से लेकर PF पर बदलेंगी कीमत

नए साल में LPG और PF के नियमों में बदलाव, 1 जनवरी से लागू

02:14 AM Dec 30, 2024 IST | Aastha Paswan

नए साल में LPG और PF के नियमों में बदलाव, 1 जनवरी से लागू

1 जनवरी से लागू होंगे नए नियम  lpg से लेकर pf पर बदलेंगी कीमत

1 जनवरी, 2025 से देश के कई नियमों में अहम बदलाव होने वाले हैं। इनमें LPG की कीमतें और EPFO के नियम में भी शामिल हैं। आमतौर हर महीने की एक तारीख को सरकार LPG के दाम में बदलाव करती है. बीते कुछ समय से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल LPG Cylinder की कीमतों में कई बदलाव हुए हैं। इन बदलाव से आम जनता की जेब पर असर पड़ेगा।

बदल जाएंगे ये नियम

साल 2024 खत्म होने में केवल दो दिन बचे हैं और नए साल 2025 के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 1 जनवरी, 2025 से देश में कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव होने वाले हैं, जिनमें LPG की कीमतों से लेकर EPFO के नियम शामिल हैं। आइए जानते हैं कि इस बार 1 जनवरी से क्या-क्या बदलेगा और इसका आप पर क्या प्रभाव पड़ेगा। हालांकि लंबे समय से देश में 14 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम स्थिर हैं, लेकिन इस बार एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव की उम्मीद की जा रही है।

PF में मिलेगा तोहफा

PF अकाउंट होल्डर्स को साल 2025 की शुरुआत में एक खास तोहफा मिल सकता है, जिसके जरिए ATM मशीन से PF के पैसों की निकासी संभव हो सकेगी। लेबर मिनिस्ट्री इस पर काम कर रही है. हाल ही में श्रम सचिव सुमिता डावरा ने बताया कि श्रम और रोजगार मंत्रालय PF निकासी को सुव्यवस्थित करने और सर्विस में सुधार करने के लिए अपने IT सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है।

UPI की बढ़ा दी ट्रांजक्शन

 हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फीचर फोन यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। अब UPI 123Pay का इस्तेमाल करके 10 हजार रुपये तक का UPI पेमेंट किया जा सकेगा। यह सुविधा 1 जनवरी, 2025 से शुरू होगी. पहले यह लिमिट 5 हजार रुपये हुआ करती थी।

किसानों के लिए बढ़ा दिया लोन

हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने किसानों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर दी है। RBI ने किसानों को बिना गारंटी के मिलने वाले लोन की लिमिट को बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दिया है। नए नियम 1 जनवरी, 2025 से लागू होंगे।

NSE में ये बदसाव

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने अपने कॉन्ट्रैक्ट्स के एक्सपायरी डे में बदलाव का ऐलान किया है। यह 1 जनवरी, 2025 से लागू हो जाएगा। NSE ने 29 नवंबर को इस बारे में एक सर्कुलर जारी किया था। अब फिननिफ्टी, मिडसीपीनिफ्टी और निफ्टीनेक्स्ट50 के मंथली कॉन्ट्रैक्ट्स संबंधित महीने के अंतिम गुरुवार को एक्सपायर होंगे।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×