W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Sierra-Creta को सीधी टक्कर, Base Model Sunroof, New Features और दमदार लुक के साथ पेश हुई Skoda Kushaq

04:13 PM Jan 20, 2026 IST | Amit Kumar
sierra creta को सीधी टक्कर  base model sunroof  new features और दमदार लुक के साथ पेश हुई skoda kushaq
New Skoda Kushaq Facelift Unveiled ( source: social media )

New Skoda Kushaq Facelift Unveiled: स्कोडा ऑटो इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई Skoda Kushaq Facelift को पेश कर दिया है। कीमतों की घोषणा से पहले सामने आई यह मिड-साइज SUV अब पहले से ज्यादा आकर्षक, फीचर-रिच और टेक्नोलॉजी से भरपूर हो गई है। यह कार सीधे तौर पर Hyundai Creta, Kia Seltos और हाल ही में आई Tata Sierra को टक्कर देती है।

Advertisement

New Skoda Kushaq Facelift Unveiled: New look and design

नई कुशाक फेसलिफ्ट में स्कोडा की मॉडर्न सॉलिड डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है।

Advertisement

  • फ्रंट में नए स्लीक LED हेडलैंप
  • आईब्रो स्टाइल DRLs
  • L-शेप लाइट सिग्नेचर और लाइट बार से जुड़ी ग्रिल
  • नया बंपर और सिल्वर स्किड प्लेट

यह डिजाइन नई Skoda Kodiaq से प्रेरित है। वहीं Monte Carlo वेरिएंट में रेड स्ट्राइप ग्रिल, ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट्स और स्पेशल बैजिंग दी गई है, जो इसे स्पोर्टी लुक देती है।

Advertisement

New Skoda Kushaq Facelift Unveiled ( source: social media )
New Skoda Kushaq Facelift Unveiled ( source: social media )

New Skoda Kushaq Expected Launch Date: Side and Rear Profile

साइड प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव नहीं हैं, लेकिन नए 16 और 17-इंच अलॉय व्हील्स इसे नया एहसास देते हैं।

पीछे की तरफ:

  • LED लाइट बार
  • SKODA लेटरिंग
  • सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर
  • इल्यूमिनेटेड ‘SKODA’ लोगो

New Color Options

नई Skoda Kushaq Facelift इन रंगों में उपलब्ध होगी:

  • शिमला ग्रीन
  • ब्रिलियंट सिल्वर
  • कैंडी व्हाइट
  • कार्बन स्टील
  • चेरी रेड
  • डीप ब्लैक
  • लावा ब्लू
  • स्टील ग्रे

ये सभी रंग SUV को प्रीमियम और फ्रेश लुक देते हैं।

New Skoda Kushaq Facelift Unveiled ( source: social media )
New Skoda Kushaq Facelift Unveiled ( source: social media )

बेस वेरिएंट में भी Sunroof

स्कोडा ने इस बार बड़ा कदम उठाते हुए बेस वेरिएंट में भी इलेक्ट्रिक सनरूफ दी है। वहीं, टॉप वेरिएंट में पैनोरमिक सनरूफ का विकल्प मिलेगा, जो इसे और खास बनाता है।

New Skoda Kushaq Expected Features & Specifications: Interior and Features

नई कुशाक का केबिन अब ज्यादा लग्ज़री और टेक-फ्रेंडली हो गया है। इसमें मिलते हैं:

  • सेगमेंट-फर्स्ट रियर सीट मसाज फंक्शन
  • ऑल-LED एंबिएंट लाइटिंग
  • लेदरेट सीट्स
  • वेंटिलेटेड और इलेक्ट्रिक फ्रंट सीट्स
  • 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • फ्रंट पार्किंग सेंसर

Engine and Performance

Skoda Kushaq Facelift में दो पेट्रोल इंजन विकल्प मिलते हैं:

  • 1.0 लीटर TSI पेट्रोल
  • पावर: 104 bhp
  • टॉर्क: 250 Nm

1.5 लीटर TSI पेट्रोल (4-सिलेंडर)

  • पावर: 147 bhp
  • टॉर्क: 250 Nm
  • नया गियरबॉक्स ऑप्शन
  • 1.0 लीटर इंजन के साथ 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक
  • 1.5 लीटर इंजन के साथ 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक
  • यह सेगमेंट में पहली बार दिया गया खास अपडेट है।
New Skoda Kushaq Facelift Unveiled ( source: social media )
New Skoda Kushaq Facelift Unveiled ( source: social media )

AI Technology and Safety

नई कुशाक में अब Google Gemini AI Assistant दिया गया है, जिससे वॉयस कमांड के जरिए:

  • न्यूज
  • रियल-टाइम जानकारी
  • कार के फीचर्स कंट्रोल किए जा सकते हैं
  • सेफ्टी फीचर्स
  • 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड)
  • ABS + EBD
  • ESC और ट्रैक्शन कंट्रोल
  • हिल-होल्ड असिस्ट
  • ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट
  • ऑटो-डिमिंग IRVM

SUV को पहले की तरह 5-स्टार Global NCAP सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है।

Features of Monte Carlo variant

स्कोडा ने कुशाक फेसलिफ्ट को Monte Carlo में भी लॉन्च किया है, जिसमें आपको

  • स्पेशल बैजिंग
  • रेड स्ट्राइप ग्रिल
  • ब्लैक-आउट एक्सटीरियर

ड्यूल-टोन पेंट स्कीम दी गई है जो युवाओं को खास तौर पर पसंद आ सकता है।

New Skoda Kushaq Facelift Unveiled ( source: social media )
New Skoda Kushaq Facelift Unveiled ( source: social media )

Price and Booking

फिलहाल स्कोडा ने नई कुशाक फेसलिफ्ट की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसे स्कोडा की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप से कराया जा सकता है। कंपनी जल्द ही इसकी कीमतों की घोषणा करेगी।

यह भी पढ़ें: Toyota की EV सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री! पहली इलेक्ट्रिक SUV से Creta–Mahindra को सीधी टक्कर

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा वायरल खबरें लिखने में माहिर हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन व भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजश्री टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की। इसके बाद वेबसाइट पर लिखने के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की और बाद में इंडिया डेली न्यूज चैनल में बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। फिर इसके बाद न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर की पद पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×