Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो पहुंचे भारत

प्रबोवो सुबियांटो की पहली भारत यात्रा, गणतंत्र दिवस समारोह में लेंगे भाग

02:32 AM Jan 24, 2025 IST | Himanshu Negi

प्रबोवो सुबियांटो की पहली भारत यात्रा, गणतंत्र दिवस समारोह में लेंगे भाग

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच गए है। नई दिल्ली के एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने उनका स्वागत किया। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो 23 जनवरी से 26 जनवरी तक भारत यात्रा में हैं और वह भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि भी होंगे।

भारत-इंडोनेशिया रणनीतिक साझेदारी होगी मजबूत
विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो का भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। यह यात्रा भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी।

सुरक्षा, समुद्री और डिजिटल प्रौद्योगिकी विकास क्षेत्र होगा मजबूत

राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो ने एक्स पर अपनी यात्रा की जानकारी साझा की और कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य सुरक्षा, समुद्री और डिजिटल प्रौद्योगिकी विकास जैसे क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग को मजबूत करना है। आज, मैं भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए नई दिल्ली, भारत के लिए रवाना हो रहा हूँ। अपनी यात्रा के दौरान, मैं सुरक्षा, समुद्री और डिजिटल प्रौद्योगिकी विकास जैसे क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए भारत के राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री से मिलूँगा। मित्र देशों के साथ घनिष्ठ सहयोग हमेशा से एक मजबूत और अधिक समृद्ध क्षेत्र बनाने की हमारी प्राथमिकता रही है।

Advertisement
Advertisement
Next Article