For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मार्किट में आया "Johny Johny yes Papa" का नया वर्जन, देखें ये वायरल वीडियो

01:00 PM Mar 10, 2024 IST | Khushboo Sharma
मार्किट में आया  johny johny yes papa  का नया वर्जन  देखें ये वायरल वीडियो

Viral version of Johny Johny yes Papa : जब आप बच्चे थे तो आपने अपने बचपन में 'जॉनी-जॉनी येस पापा' नाम की कविता तो जरूर सुनी ही होगी। यह कुछ ऐसा था जिसे बच्चों को अंग्रेजी कविता के रूप में सिखाया जाता था। अब, इस कविता का एक वर्जन है जो कि सोशल मीडिया (Viral version of Johny Johny yes Papa) पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स शास्त्रीय संगीत की तरह खास अंदाज में इस कविता को गा रहा है। जब आप इसे देखेंगे तो पाएंगे कि यह वाकई अनोखा और अलग अंदाज है।

यहां देखें वायरल वीडियो

Courtsey : वायरल वीडियो को एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया
एक वायरल वीडियो (Viral version of Johny Johny yes Papa) में एक शख्स अपने दोस्तों की मंडली के साथ 'जॉनी-जॉनी येस पापा' नाम की कविता गा रहे है। अंकल कविता को एक विशेष तरीके से गा रहे हैं जिसे शास्त्रीय शैली कहा जाता है। वहां मंडली में मौजूद अन्य लोग भी हारमोनियम और तबला जैसे संगीत वाद्ययंत्र बजाकर उनकी मदद कर रहे हैं। अंकल के पीछे बैठे लोग भी उनके साथ कविता गा रहे हैं। पूरी कविता (Viral version of Johny Johny yes Papa) शास्त्रीय संगीत में गाई गई है।

लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

Viral version of Johny Johny yes Papa
Viral version of Johny Johny yes Papa

एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से यह वीडियो (Viral version of Johny Johny yes Papa) पोस्ट किया था। वीडियो को अब तक करीबन 7 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और 9 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। कई लोगों ने वीडियो (Viral version of Johny Johny yes Papa) में कविता गाने वाले व्यक्ति के बारे में अच्छे रिएक्शन दिए। एक यूजर ने कहा- भारतीय शास्त्रीय संगीत कमाल का है, एक अंग्रेजी कविता में इतनी जान डाल दी। दूसरे ने कहा- क्या पकड़ है संगीत की l क्या सुर और ताल में गाया गया है। शत-शत नमन। तीसरे शख्स ने लिखा- नमन है आपको। भारतीय शास्त्रीय संगीत की शालीनता देखिए इस अंग्रेज़ी कविता में प्राण डाल दिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushboo Sharma

View all posts

Advertisement
×