New Year Destination: नए साल में बेहद कम बजट में कर सकते हैं इन विदेशी जगहों की यात्रा
क्रिसमस और न्यू ईयर जल्द आने वाला है। ऐसे में स्कूल से लेकर कॉलेज में लंबी छुट्टियां मिलने वाली है। ये एक लंबा वीकेंड होता है, जिसे कुछ लोग अपने घर में बिताना पसंद करते हैं।
वहीं कुछ घूमने-फिरने के शौकीन भारत के अलग-अलग जगहों पर जाकर एंजॉय करना पसंद करते हैं। हालांकि, घूमने के लिए एक अच्छे बजट की जरूरत पड़ती है।
इस बार आप चाहे तो बेहद कम बजट में विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। क्योंकि, विदेशों में क्रिसमस और नए साल का जश्न बेहद अलग तरीके से मनाया जाता है।
इन दिनों मौसम भी अधिक सुहावना होता है। ऐसे में अगर आप भी अपने लंबे वीकेंड को मस्ती भरा बनाना चाहते हैं, तो इन जगहों पर जा सकते है।
नेपाल
घूमने के लिहाज से नेपाल बहुत ही बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन है। यहां घूमने के लिए वीजा की भी जरूरत नहीं पड़ती है। सर्दियों में बर्फ की चादर से ढका यह देश बेहद खूबसूरत देखने में लगता है।
श्रीलंका
अगर आप बेहद कम बजट में विदेश की यात्रा करना चाहते हैं, तो श्रीलंका जाने का प्लान कर सकते हैं। ये देश अपनी रिच संस्कृति, समुद्री बीच और समुद्री भोजन के लिए विख्यात है। यहां घूमने के लिए 20 से 25 हजार रूपये का खर्चा लग सकता है।
कंबोडिया
कंबोडिया में दुनिया का सबसे मशहूर और सुंदर मंदिर अंकोरवाट स्थित है, जहां आप क्रिसमस और नए साल के मौके पर घूमने जा सकते हैं। यहां घूमने के लिए वीजा ऑन अराइवल की जरूरत होती है। यहां घूमने के लिए 30 से 35 हजार का खर्चा हो सकता है।
वियतनाम
वियतनाम एशिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है। कयाकिंग नदी, फ्रेंच कोलोनियल आर्किटेक्चर, फ्लोटिंग बाजार, आइलैंड की खूबसूरती देख आपका पूरा पैसा वसूल हो जाएगा। यहां घूमने के आपकों 30 हजार से 40 हजार रुपये तक देना पड़ सकता है।
ओमान
आप नए साल के जश्न के लिए ओमान की यात्रा कर सकते हैं। ये जगह अपनी नाइट लाइफ को लेकर मशहूर है। ओमान युनाइटेड अरब इमरात, यमन और सउदी अरेबिया के बीच स्थित है। यहां रोजाना रहने का खर्च 2000 रुपये से शुरू होता है।
मलेशिया
कम दाम में अधिक जगहों पर घूमने के लिए मलेशिया अच्छी जगह है। इसका पेनांग शहर घूमने के लिहाज से शानदार जगह है। अगर आपको शांति पसंद है, तो मलेशिया के लैंगकॉवी भी जा सकते हैं।
भूटान
अगर आपकों एडवेंचर का शौक है, तो आपके लिए नए साल में घूमने के लिए सबसे परफेक्ट जगह भूटान हो सकती हैं। प्रकृति के गोद में बसा यह पड़ोसी देश अपने शुद्ध पर्यावरण और खुशहाल लोगों के लिए दुनियाभर में जाना जाता है।
थाईलैंड
आजकल भारतीय युवाओं के बीच थाईलैंड घूमने का क्रेज काफी देखने को मिल रहा है आप नए साल के जश्न के लिए अपने परिवार या पार्टनर के साथ थाईलैंड जाने का प्लान कर सकते हैं। यहां आपकों मात्र 40 से 50 हजार के अंदर काफी अच्छा एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा।
हॉन्ग कॉन्ग
कई लोगों को लगता है कि हॉन्ग कॉन्ग बेहद महंगा शहर है। लेकिन, ऐसा नहीं है। आप अगर सब कुछ प्लानिंग के हिसाब से करें तो मात्र 40 से 50 हजार के भीतर हॉन्ग कॉन्ग घूम कर आ सकते हैं।