Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नए साल की की शुरुआत होगी शीतलहर के साथ, कड़ाके की ठंड बनेगी आफत

नए साल की पूर्व संध्या पर दिल्ली को भीषण ठण्ड तथा शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में नए साल की शुरुआत में सर्दी के सितम और बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।

01:53 PM Dec 29, 2022 IST | Desk Team

नए साल की पूर्व संध्या पर दिल्ली को भीषण ठण्ड तथा शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में नए साल की शुरुआत में सर्दी के सितम और बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।

नए साल की पूर्व संध्या पर दिल्ली को भीषण ठण्ड तथा शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में नए साल की शुरुआत में सर्दी के सितम और बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने (29 दिसंबर) बृहस्पति वार को यह पूर्वानुमान जताया है। 
Advertisement
दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में
आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत अभी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में है और खाड़ी क्षेत्र से बहने वाली गर्म नम हवाओं के कारण यहां के लोगों को ठंड से हल्की राहत मिली है. हालांकि, 31 दिसंबर से राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट शुरू होने की आशंका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी शनिवार को न्यूनतम तापमान घटकर छह डिग्री सेल्सियस हो जाएगा, जबकि सोमवार (दो जनवरी) को पारा चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने के आसार हैं।
दिल्ली आने वाली 14 ट्रेन देरी से चल रही हैं
आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यह 6.3 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 5.6 डिग्री और सोमवार को 5 डिग्री सेल्सियस था। विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि अन्य इलाकों में घना या बहुत घना कोहरा छाए रहने के कारण दिल्ली आने वाली 14 ट्रेन देरी से चल रही हैं। 
बहने वाली सर्द हवाओं और कोहरे से धूप की तीव्रता में कमी
मौसम विज्ञानियों ने कहा कि उत्तर-पश्चिम से बहने वाली सर्द हवाओं और कोहरे से धूप की तीव्रता में कमी के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में पिछले दिनों में शीत लहर और सामान्य से कम तापमान का दौर देखने को मिला था। उन्होंने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण 25-26 दिसंबर को पहाड़ों में फिर से बर्फबारी हुई. जबकि, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के बाद मैदानी इलाके ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गिरफ्त में आ गए।  मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, एक नए पश्चिमी विक्षोभ से उत्पन्न समान परिस्थितियों के कारण दिल्ली को जनवरी की शुरुआत में फिर भीषण ठंड का सामना करना पड़ेगा। 
न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक आने से शीतलहर 
एक ठंडा दिन वह होता है, जिसमें न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम या इसके बराबर, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है। वहीं, अत्यधिक ठंडा दिन वह होता है, जिसमें अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक कम दर्ज किया जाता है।  मैदानी इलाकों में यदि न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है या फिर 10 डिग्री सेल्सियस या इससे नीचे और सामान्य से 4.5 डिग्री कम हो जाता है, तो मौसम विभाग शीत लहर की घोषणा करता है।  वहीं, गंभीर शीत लहर का दौर तब माना जाता है, जब न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है या सामान्य तापमान से इसका अंतर 6.4 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है.
Advertisement
Next Article