Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

New York Firing : न्यूयॉर्क में सबवे स्टेशन पर कई लोगों को मारी गोली , 16 लोग घायल

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को न्यूयॉर्क में एक मेट्रो रेल सबवे में भयावह गोलीबारी की घटना पर जानकारी दी गयी है जिसमें कम से कम 16 लोग घायल हो गये।

10:47 PM Apr 12, 2022 IST | Shera Rajput

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को न्यूयॉर्क में एक मेट्रो रेल सबवे में भयावह गोलीबारी की घटना पर जानकारी दी गयी है जिसमें कम से कम 16 लोग घायल हो गये।

अमेरिका में न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित सबवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक व्यक्ति ने पांच लोगों को गोली मार दी जबकि मौके से विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। कानून प्रवर्तक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
Advertisement
कई लोगों को गोली मारी 
न्यूयॉर्क सिटी अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि दमकल कर्मियों को सनसेट पार्क के पास ’36 स्ट्रीट स्टेशन’ से धुआं निकलने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर कई लोगों को गोली मारी गई और विस्फोटक बरामद किया गया है।
16 लोग घायल
विभाग ने कहा कि इस घटना में 16 लोग घायल हुए हैं। हालांकि, उनके जख्म किस तरह के हैं, इसका विवरण साझा नहीं किया गया है।
कानून प्रवर्तक सूत्रों ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि संदिग्ध निर्माण कार्य से जुड़ी वर्दी में था, जिसने मास्क पहना हुआ था।
तस्वीर में स्टेशन के फर्श पर खून से लथपथ दिखाई दिए लोग 
वहीं, सामने आयी घटनास्थल की तस्वीर में स्टेशन के फर्श पर खून से लथपथ लोग दिखाई दे रहे हैं।
हालांकि, इस घटना के बारे में अधिक विवरण तत्काल प्राप्त नहीं हो सका है। घटना के कारण सुबह के भीड़भाड़ वाले समय में इस स्टेशन पर ट्रेन की आवाजाही प्रभावित रही।
न्यूयॉर्क शहर के मेयर इरिक एडेम्स के कार्यालय के पास घटना के संबंध में तत्काल अधिक विवरण उपलब्ध नहीं है। कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि मेयर को मंगलवार सुबह की घटना से अवगत कराया गया है।
बाइडन को न्यूयॉर्क सबवे गोलीबारी की घटना की जानकारी दी गयी : व्हाइट हाउस
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को न्यूयॉर्क में एक मेट्रो रेल सबवे में भयावह गोलीबारी की घटना पर जानकारी दी गयी है जिसमें कम से कम 16 लोग घायल हो गये। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति बाइडन को न्यूयॉर्क सिटी सबवे गोलीबारी की घटना के संबंध में ताजा घटनाक्रम की जानकारी दी गयी है।’’
बाइडन आयोवा में डेस मोइन्स की अपनी यात्रा के लिए रवाना
बाइडन आयोवा में डेस मोइन्स की अपनी यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं।
व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘व्हाइट हाउस के वरिष्ठ स्टाफ सदस्य मेयर एडम्स और पुलिस आयुक्त सीवेल के साथ संपर्क में हैं और उन्हें जरूरत पड़ने पर किसी भी तरह की सहायता देने की पेशकश कर रहे हैं।’’
घटना के बाद कानून प्रवर्तन अधिकारी मंगलवार को सुबह व्यस्त समय में घटी इस घटना की जांच कर रहे हैं।
पुलिस चश्मदीदों से किसी भी तरह की जानकारी कानून प्रवर्तन अधिकारियों को देने को कह रही है और लोगों को इलाके से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जा रही है।
Advertisement
Next Article