For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

गजब! शख्स ने बनाया मन को हल्का कर देने वाला Parlour, मिलती है रोने की ‘सुविधा’

06:58 PM Mar 21, 2024 IST | Ritika Jangid
गजब  शख्स ने बनाया मन को हल्का कर देने वाला parlour  मिलती है रोने की ‘सुविधा’

रोना और हंसना मानव जीवन में एक आम प्रक्रिया है। लोग खुश होते हैं तो हंसना शुरू कर देते हैं और जब उदास होते है तो रोने लगते हैं। कई बार देखने को मिलता है कि लोग रोना तो चाहते हैं लेकिन वह रो नहीं पाते जिससे वह अपने दिल के बोझ को कम कर सकें। अब लोगों की इस परेशानी को देखते हुए एक शख्स ने ऐसा पार्लर बनाया है। जहां लोग आकर अपने मन को हल्का करने के लिए रो सकते हैं।

New York first pop-up cry spa or sob parlour

यह यूनिक पार्लर अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में खुला है, जिसका नाम ‘सॉब पार्लर’ है। इस पार्लर में एक प्राइवेट 'क्राई रूम' बनाया गया है, जहां रोने की फैसिलिटी मिलती है। इस कमरे में जाकर इंसान जितना मर्जी उतना रो सकते हैं और रोकर अपना मन हल्का कर सकता है।

इसलिए शख्स ने खोला ये पार्लर

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पार्लर को पिछले साल एंथोनी विलोटी (Anthony Villiotti) नाम के शख्स ने लॉन्च किया था। मीडिया से बात करते हुए एंथोनी ने कहा कि आजकल ज्यादातर लोग तनाव की समस्या से जूझ रहे हैं। कोई अपने घर की परेशानियों की वजह से तनाव में आ जाता है तो किसी को ऑफिस का तनाव होता है। जबकि कुछ लोग अपने रिलेशनशिप की वजह से भी तनाव में आ जाते हैं। ऐसे में उनका रोने का मन करता है, क्योंकि साइंटिस्ट भी कहते हैं कि रोने से दिल हल्का हो जाता है और स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है।

New York first pop-up cry spa or sob parlour

इन्हीं सब बातों को सोचते हुए एंथोनी ने सॉब पार्लर खोला था। वो बताते हैं कि उनके सॉब पार्लर में वह लोग आते हैं जिन्हें स्ट्रेस हैं। खासकर पार्लर में वो लोग आते हैं ज घर या ऑफिस की वजह से तनाव का शिकार हैं या फिर रिलेशनशिप खराब होने की वजह से तनाव में आ गए हैं।

पार्लर में मिलती है ये सुविधा

पार्लर के क्राई रूम में एक से ज्यादा सुविधा मिलती है, जो उनके भारी मन को हल्का करने का काम करती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सॉब पार्लर के क्राई रूम में ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं, जो आंखों में आंसू ला देती हैं, जैसे कि आंसू के शेप वाले शीशे और तकिए और साथ ही यहां इमोशनल कर देने वाले गाने भी सुनने को मिल जाते हैं। जिससे उनकी आंखों में आसूं आराम से आ जाते हैं।

New York first pop-up cry spa or sob parlour

ऐसे में लोग यहां आते भारी दिल के साथ हैं और उन्हें रोने के लिए यहां पूरा माहौल मिल जाता है। एंथोनी बताते हैं कि यहां आने वाले कुछ लोगों को 10 मिनट रोने के बाद ही सुकून मिल जाता है तो किसी-किसी को थोड़ा ज्यादा टाइम भी लगता है। लोग भी कहते हैं कि सॉब पार्लर का माहौल ही ऐसा है कि रोने का मन करने लगता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ritika Jangid

View all posts

Advertisement
×