न्यूजीलैंड ने भारतीयों के प्रवेश पर लगाई रोक, कोरोना के बढ़ते लिया गया फैसला
भारत में कोविड-19 के मामलों रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। इसी को देखते हुए गुरुवार को न्यूजीलैंड ने भारत से आने वाले सभी यात्रियों के देश में प्रवेश पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है।
10:08 AM Apr 08, 2021 IST | Desk Team
भारत में कोविड-19 के मामलों रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। इसी को देखते हुए गुरुवार को न्यूजीलैंड ने भारत से आने वाले सभी यात्रियों के देश में प्रवेश पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। न्यूजीलैंड हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार यह अस्थायी रोक 11 से 28 अप्रैल तक लागू रहेगी।
प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा कि स्वास्थ्य दल 28 अप्रैल तक के समय का उपयोग भारत से आने वाले यात्रियों को स्वीकार करने के लिए सुरक्षित तरीके की योजना बनाने के लिए इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत से आने वाले लोगों से जोखिम का आकलन शुरू कर दिया गया है। सरकार कोविड हॉटस्पॉट वाले अन्य देशों पर नजर बनाए हुए है।
Advertisement
Advertisement