Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मुंबई लौटीं नई-नवेली दुल्हन Kriti Kharbanda, Pulkit Samrat के साथ रचाई शादी

10:07 AM Mar 21, 2024 IST | Priya Mishra

बॉलीवुड के फेमस कपल पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा अब पति-पत्नी बन चुके हैं। कपल ने 15 मार्च को मानेसर स्थित ग्रैंड आईटीसी भारत रिजॉर्ट में पंजाबी रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। बुधवार 20 मार्च को पुलकित सम्राट अपनी दुल्हन कृति खरबंदा को लेकर मुंबई पहुंचे । इस मौके पर नई नवेली दुल्हन कृति खरबंदा लाइट पिंक कलर के अनारकली सूट में नजर आई ।

Advertisement

बॉलीवुड का न्यूली मैरिड कपल पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने 15 मार्च को गुरुग्राम में सात फेरे लेने के बाद अब कपल मुंबई वापस लौट आए हैं। मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथों में लाल चूड़ा पहने नई-नवेली दुल्हन कृति बेहद खूबसूरत दिखीं। कुछ महीने पहले कपल ने गुपचुप तरीके से सगाई की थी और हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। अब शादी के लगभग पांच दिन बाद दोनों मुंबई लौटे हैं

मुंबई पहुंचे पुलकित और कृति

बुधवार को पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा शादी के बाद पहली बार मुंबई आए हैं। उनके चेहरे पर अभी भी शादी वाला ग्लो देखने को मिला। पुलकित एयरपोर्ट पर अपनी बीवी का हाथ थामे रहे और उन्हें एक पल के लिए भी खुद से अलग नहीं होने दिया। इस मौके पर नई नवेली दुल्हन कृति खरबंदा लाइट पिंक कलर के अनारकली सूट पहने नजर आई। इस दौरान सिंदूर, हाथों में लाल चूड़ा, गले मंगलसूत्र पहने नजर आई। तो वहीं, पुलकित ने इस दौरान ब्लू कलर के कुर्ता पजामे में नजर आए।

ससुराल में हुआ एक्ट्रेस का जोरदार स्वागत

शादी के बाद कृति खरबंदा का अपने ससुराल में जोरदार स्वागत हुआ था। नई बहू के आने की खुशी ने एक्टर के परिवार वालों ने बैंड बाजे से कृति का गृह प्रवेश करवाया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने भी खूब डांस किया था। एक्ट्रेस ने अपनी पहली रसोई में हलवा बनाया था। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पहली रसोई की झलकियां शेयर की थी और लिखा था, "मेरी पहली रसोई।"

Advertisement
Next Article