Mathura Temple Case : श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही मस्जिद इदगाह विवाद से जुड़े मामले में अगली सुनवाई 12 सितंबर को
स्थानीय अदालत ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही मस्जिद इदगाह विवाद से जुड़े मामले की अगली सुनवाई के लिए बुधवार को 12 सितंबर की तारीख तय की है। अदालत ने मुसलमान पक्ष को सभी दस्तावेज मुहैया नहीं कराने को लेकर हिन्दू वादी पक्ष पर जुर्माना भी लगाया।
02:00 AM Sep 08, 2022 IST | Shera Rajput
स्थानीय अदालत ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही मस्जिद इदगाह विवाद से जुड़े मामले की अगली सुनवाई के लिए बुधवार को 12 सितंबर की तारीख तय की है। अदालत ने मुसलमान पक्ष को सभी दस्तावेज मुहैया नहीं कराने को लेकर हिन्दू वादी पक्ष पर जुर्माना भी लगाया।
Advertisement
मथुरा की अदालत में कई याचिकाएं दायर करके मस्जिद को वहां से हटाने का अनुरोध किया गया है। याचिकाओं में दावा किया गया है कि मस्जिद का निर्माण भगवान कृष्ण की जन्मभूमि पर, कटरा केशव देर मंदिर के 13.37 एकड़ परिसर में किया गया है।
जिला प्रशासन के वकील संजय गौर ने बताया, ‘‘अतिरिक्त जिला और सत्र जज संजय चौधरी ने याचिकाकर्ताओं के अनुरोध पर जुर्माना लगाने के लिए अगली सुनवाई के लिए 12 सितंबर की तारीख तय की है।’’
Advertisement