Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अगली बार भाजपा का 'ओडिशा मिशन'- बीजेपी 2024 के विधानसभा चुनाव में 120 सीटें जीतने का करेगी प्रयास

हाल ही में संपन्न पंचायत और निकाय चुनावों सहित ओडिशा में लगातार चुनावी हार के बावजूद …

03:55 PM Apr 25, 2022 IST | Desk Team

हाल ही में संपन्न पंचायत और निकाय चुनावों सहित ओडिशा में लगातार चुनावी हार के बावजूद …

ओडिशा के निकाय चुनावों में भाजपा के हारने के बाद से ही इस पार्टी में हड़कंप मचा हुआ हैं। भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष समीर मोहंती ने औपचारिक तौर से कहा है कि 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से जीतेगी और 147 सीटों में भाजपा अधिकांश 120 सीटें जीतने का प्रयास करेगी ।
Advertisement
भाजपा ने निर्धारित किया था लक्ष्य
मोहंती ने पार्टी के एक कार्यक्रम के लिए रविवार को भुवनेश्वर के पास एक गांव का दौरा करते हुए कहा कि 2019 के आम चुनावों से पहले पूर्व भाजपा प्रमुख और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा ओडिशा में 120 विधानसभा सीटों को सुरक्षित करने के लिए ‘मिशन 120’ लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
भाजपा ने ओडिशा विधानसभा में न केवल 2014 में 10 सीटों के मुकाबले 2019 में 23 सीटों पर जीत हासिल कर अपनी स्थिति बेहतर की, बल्कि सदन में प्रमुख विपक्षी दल के रूप में कांग्रेस को भी हटा दिया। पार्टी ने तब 31 प्रतिशत वोट हासिल किए। भाजपा ने राज्य की आठ लोकसभा सीटें भी जीतीं, जबकि 2014 में यहां उसके पास सिर्फ एक लोकसभा सीट थी।
भाजपा प्रदेश मोहंती ने कहा…
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मोहंती ने कहा, “ओडिशा के कोने-कोने से लोग कह रहे हैं कि भाजपा ही बीजद का एकमात्र विकल्प है जो 2000 से सत्ता में ‘ओवरटाइम’ कर रही है। हमें अगले 24 महीने एक नई रणनीति के साथ हमारे लक्ष्य को साकार करने की दिशा में कड़ी मेहनत करनी होगी। भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लागू की गई कल्याणकारी परियोजनाओं पर प्रकाश डालेंगे।”उन्होंने कहा, “कांग्रेस अब एक अखिल ओडिशा पार्टी नहीं है, यह केवल कुछ इलाकों तक ही सीमित है। सबसे पुरानी पार्टी हर चुनाव में मत प्रतिशत खो रही है। अगर भाजपा इस वोट का पांच प्रतिशत भी हासिल करने में कामयाब होती है, तो हमारे लक्ष्य तक पहुंचना मुश्किल नहीं होगा।”
Advertisement
Next Article