Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

NIA ने कनाडा स्थित वांछित खालिस्तानी आतंकवादी के प्रमुख सहयोगी को किया गिरफ्तार

12:42 PM Jul 19, 2024 IST | Yogita Tyagi

NIA ने कनाडा स्थित खालिस्तानी आतंकवादी लखबीर सिंह संधू उर्फ ​​लांडा के एक प्रमुख सहयोगी को एक बड़े आतंकवादी नेटवर्क संबंधी मामले में गिरफ्तार किया है। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। यह मामला व्यापारियों सहित अन्य लोगों से जबरन वसूली के लिए घातक हथियारों की आपूर्ति करने से जुड़ा है। NIA ने एक बयान में बताया कि मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के रहने वाले बलजीत सिंह उर्फ ​​राणा भाई उर्फ ​​बल्ली को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। बयान में कहा गया है कि बल्ली पंजाब में लांडा के आदमियों को हथियारों की आपूर्ति करने वाला प्रमुख व्यक्ति था।

NIA जांच के दौरान व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार



इसमें कहा गया कि इन हथियारों का इस्तेमाल व्यापारियों और अन्य लोगों से जबरन वसूली करने समेत आतंकवादी गतिविधियों को बड़े पैमाने पर अंजाम देने के लिए किया जाता था। NIA ने कहा कि मामले में NIA की जांच के दौरान गुरप्रीत सिंह गोपी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान लांडा के सहयोगी के रूप में की गई है और एक अन्य खालिस्तानी आतंकवादी सतनाम सिंह सत्ता को भी गिरफ्तार किया गया है।

NIA ने 10 जुलाई को यह मामला दर्ज किया



NIA ने 10 जुलाई, 2023 को संज्ञान लेते हुए यह मामला दर्ज किया था। मामले की जांच से पता चला है कि बलजीत सिंह ने पंजाब और अन्य स्थानों पर हिंसक वारदातों को अंजाम देकर भारत को अस्थिर करने की विभिन्न प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकवादी संगठनों की एक बड़ी साजिश के तहत सतनाम सिंह सत्ता को हथियार भी मुहैया कराए थे। ऐसा माना जा रहा है कि लांडा और सत्ता दोनों ही भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए कनाडा से गतिविधियों को अंजाम देने में शामिल रहे हैं। बयान में कहा गया है कि एनआईए खालिस्तानी आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई के तहत अपनी जांच जारी रखे हुए है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article