तहव्वुर राणा की NIA कस्टडी मंजूर, कोर्ट ने दी 18 दिन की रिमांड
26/11 साजिश में शामिल तहव्वुर राणा की 18 दिन की रिमांड…
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश में शामिल तहव्वुर हुसैन राणा को कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार रात पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में आतंकी तहव्वुर राणा को 18 दिनों की रिमांड पर भेज दिया हैं। 26/11 के हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा की पेशी के दौरान पटियाला हाउस कोर्ट में एनआईए की ओर से 20 दिनों की रिमांड मांगी गई थी। इस दौरान वरिष्ठ वकील दयान कृष्णन सरकारी पक्ष की अगुवाई कर रहे थे। वहीं तहव्वुर राणा की तरफ से पीयूष सचदेव पैरवी कर रहे थे।
#WATCH | दिल्ली: 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को राष्ट्रीय जांच एजेंसी मुख्यालय लाया गया।
उसे 18 दिनों की NIA रिमांड पर भेज दिया गया है। pic.twitter.com/cp75FG6qpT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2025
तहव्वुर राणा को 18 दिनों की रिमांड
बता दें, आतंकी तहव्वुर राणा की रिमांड मिलने के बाद अब तहव्वुर राणा को एनआईए की स्पेशल सेल में रखा जाएगा जहां कड़ी सुरक्षा के बीच उससे पूछताछ की जाएगी। तहव्वुर राणा से एनआईए उन सभी पहलुओं पर जानकारी हासिल करेगी जो भारत में आतंकवादी नेटवर्क और 26/11 हमले की साजिश से जुड़े होंगे। जानकारी के मुताबिक इस विशेष सेल में 12 अधिकारियों के अलावा किसी को भी जाने की अनुमति नहीं होगी।
#WATCH | दिल्ली: 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को विशेष 18 दिन की NIA हिरासत में भेजा गया।
उसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी मुख्यालय ले जाया जा रहा है। pic.twitter.com/pTh9rx5Dbh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2025
कोर्ट परिसर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पटियाला हाउस कोर्ट परिसर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। एनआईए के अधिकारी पूरी तैयारी के साथ तहव्वुर राणा को कोर्ट लाए और अदालत के समक्ष रिमांड की मांग रखी। कोर्ट ने रिमांड पर क्या फैसला सुनाया, इस पर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। इससे पहले गुरुवार देर शाम तहव्वुर हुसैन राणा को औपचारिक रूप से एनआईए ने गिरफ्तार किया था। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर एनआईए ने राणा को गिरफ्तार किया था।
#WATCH | दिल्ली: 26/11 मुंबई हमलों का आरोपी तहव्वुर राणा पटियाला हाउस कोर्ट से बाहर लाया गया। NIA को राणा की 18 दिन की रिमांड मिली।
उसे अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी मुख्यालय ले जाया जा रहा है। pic.twitter.com/ZLR5P6GmW1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2025
तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाया गया
उल्लेखनीय है कि तहव्वुर राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाया गया है। यह गिरफ्तारी वर्षों की कूटनीतिक और कानूनी कोशिशों के बाद संभव हो पाई है। अमेरिका में तहव्वुर राणा द्वारा प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की तमाम कानूनी कोशिशें, जिनमें अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में अर्जेंसी अपील भी शामिल थी, असफल रहीं। इसके बाद उसे लॉस एंजेलिस से एक विशेष विमान में भारत लाया गया। एनआईए और एनएसजी के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने राणा को अमेरिका से भारत लाने की प्रक्रिया पूरी की। विमान से उतरने के उपरांत सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद राणा को गिरफ्तार किया गया।
#WATCH | दिल्ली: 26/11 मुंबई हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को पटियाला हाउस कोर्ट में लाया गया। अमेरिका द्वारा प्रत्यर्पण के बाद वह आज भारत पहुंचा। pic.twitter.com/HCnTbNzxSz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2025
26/11 का मुख्य आरोपी तहव्वुर राणा
तहव्वुर राणा पर आरोप है कि उसने डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी, लश्कर-ए-तैयबा और हरकत-उल-जिहादी इस्लामी के अन्य पाकिस्तानी साजिशकर्ताओं के साथ मिलकर 26/11 के मुंबई हमलों की योजना बनाई थी। इस भीषण आतंकी हमले में 160 से अधिक निर्दोष लोगों की जान गई और करीब 240 लोग घायल हुए थे। भारत सरकार ने लश्कर-ए-तैयबा और हरकत-उल-जिहादी इस्लामी को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 (यूएपीए) के तहत आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार शाम को 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अमेरिका से उसके सफल प्रत्यर्पण के बाद IGIA, नई दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद की गई।
राणा को अमेरिका के लॉस एंजिल्स से एक… pic.twitter.com/FvtuaqX9IT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 10, 2025

Join Channel