W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

असम में उल्फा भर्ती मामले में NIA ने 16 स्थानों पर ली तलाशी, निकला यह बड़ा सामान

NIA ने युवाओं की भर्ती समेत प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन उल्फा की गतिविधियों के सिलसिले में शुक्रवार को असम के सात जिलों में 16 स्थानों पर तलाशी ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

01:37 AM Sep 03, 2022 IST | Desk Team

NIA ने युवाओं की भर्ती समेत प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन उल्फा की गतिविधियों के सिलसिले में शुक्रवार को असम के सात जिलों में 16 स्थानों पर तलाशी ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

असम में उल्फा भर्ती मामले में nia ने 16 स्थानों पर ली तलाशी  निकला यह बड़ा सामान
NIA  ने युवाओं की भर्ती समेत प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन उल्फा की गतिविधियों के सिलसिले में शुक्रवार को असम के सात जिलों में 16 स्थानों पर तलाशी ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।
Advertisement
जब्त किया गया यह सामान 
NIA  प्रवक्ता ने बताया कि कामरूप, नलबारी, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, सादिया, चराईदेव और शिवसागर में तलाशी के दौरान यूनाईटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) से जुड़े अभियोजनयोग्य दस्तावेजों एवं साहित्य के अलावा डिजिटल उपकरण एवं गोला-बारूद जब्त किया गया।
स्वतः संज्ञान लेकर दर्ज किया था मामला 
Advertisement
प्रवक्ता ने कहा कि युवाओं की भर्ती, रंगदारी वसूली, गैरकानूनी गतिविधियों के लिए युवाओं को कट्टरपंथ का पाठ पढ़ाने जैसी उल्फा की गतिविधियों से जुड़े एक मामले में यह तलाशी ली गयी। एनआईए ने स्वत: संज्ञान लेकर 18 मई को मामला दर्ज किया था।
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×