13 सालों से इस बड़ी बीमारी से जंग लड़ रहे है Nick Jonas, वाइफ Priyanka Chopra रखती है खास ख्याल
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते है। ये दोनों एक साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी को काफी एंजॉय करते है, लेकिन हाल ही में एक वीडियो शेयर करते हुए निक ने अपनी उस बीमारी का जिक्र किया जिससे वो बीते 13 साल से जूझ रहे हैं।
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं है।
प्रियंका ने अपने मेहनत और काम के दम पर पूरी दुनिया में हमारे देश का नाम रौशन किया
है। मशहूर ह़ॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका अमेरिका में ही
सेंटल हो गई थी और हाल ही में 3 साल बाद वो अपने देश भारत लौटी थी। प्रियंका यूं
तो किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी ही रहती है, लेकिन इस बार वो खुद नहीं
बल्कि उनके पति की चर्चा जोरों पर है।
प्रियंका चोपड़ा और
निक जोनस की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते है। ये दोनों एक साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी
को एंजॉय करने के साथ साथ अपनी बेटी मालती
मैरी जोनस के साथ सुकून के पल बिताते हुए नजर आते है, लेकिन हाल ही में एक
वीडियो शेयर करते हुए निक ने अपनी उस बीमारी का जिक्र किया जिससे वो बीते 13
साल से जूझ रहे हैं।
दरअसल, 14 नवंबर को विश्व मधुमेह
दिवस के मौके पर निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो
में अपनी बीमारी के बारें में जानकारी देने के साथ साथ वो इसके लक्षणों के बारे
में भी बताते नजर आए। दरअसल, निक जोनस बीते 13 सालों से मधुमेह यानी डायबिटीज जैसी
बीमारी से जूझ रहे हैं। निक अपनी इस पोस्ट में लोगों को जागरूक और सतर्क रहने की
एडवाइस दे रहे है।
बता दें कि ऐसा
पहली बार नहीं है कि निक ने अपनी इस बीमारी के बारे में खुलकर बात की हो। इससे
पहले भी उन्होंने अपनी बीमारी का जिक्र किया था और इसके साथ साथ उन्होंने ये
भी बताया था कि किस तरह प्रियंका उनका ख्याल रखती है। निक ने प्रियंका की तारीफ
करते हुए बताया था कि वो उनकी इस बीमारी से निपटने में काफी मदद कर रही है।