Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

SRK पर टूटा दुखों का पहाड़ इस घोटाले के चलते जाना पड़ सकता है जेल

NULL

05:16 PM Feb 01, 2018 IST | Desk Team

NULL

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने अपना 50 वां जन्मदिन अपने अलिबाग वाले बंगले पर बनाया था जो अब मुश्किलों में आ गया है।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2017 में विधायक जयंत पाटील ने यह कहा था कि शाहरूख का यह बंगला आस पास की जगह पर परेशानी खड़ी कर रहा है और यह कहा गया था कि शाहरूख खान का यह बंगला तटीय क्षत्रों के मानदंडों का उल्लंघन करने वाली संपत्ति है।

आपको बता दें कि आईटी विभाग ने बॉलीवुड के अभिनेता शाहरुख खान को एक अस्थायी नोटिस पास कर दिया है। खबरों की मानें तो पिछले साल दिंसबर में इस बेनामी संपदा लेनदेन यानि पीबीपीटी के निषेध के तहत इस नोटिस को भेजने की घोषणा की थी।

खबरों के अनुसार शाहरूख ने बंगला खरीदने से पहले यह कहा था कि वह यह जगह खेती करने के लिए ले रहे हैं। उन्होंने कहा था कि वह खेती करना चाहते हैं इसलिए वह यह जमीन लेना चाहते हैं। लेकिन शाहरुख खान ने इस जमीन को अपने प्राइवेट नाम के तहत अपने निजी कामों के इस्तेमाल के लिए लिया है।

इस साजिश की तहत शाहरुख खान ने खरीद है और अपने निजी काम के लिए उपयोग किया है। यह जमीन 19,960 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

आई-टी जांच ने कहा है कि यह बंगला लेनदेन पीबीपीटी अधिनियम की धारा 2 (9) के अनुसार बेनामी लेनदेन की परिभाषा के अंतर्गत आता है, जहां शाम के फायदे के लिए देजा वी फर्मों ने बेनामिदार के रूप में काम किया है। इसे निर्धारित कानून के तहत यह कहा गया है कि शाहरूख एक लाभार्थी हैं।

खबरों की मानें तो शाहरूख खान और उनकी पत्नी गौरी ने साल 2004 में यह संपत्ति खरीदी थी। संपत्ति के निदेशकों को नियुक्त किया था। यह संपत्ति साल 2011 में रमेश छिबा, सविता छिबा और मोरेश्वर राजाराम अजीगांवकर ने नमिता छिबा के नाम पर खरीदा था।

रमेश, सविता और नमिता शाहरुख खान के सास, ससुर और भाभी हैं। जिस तारिख से उन्होंने से संपत्ति को खरीदा है उस दिन से खेती की कोई भी तरह से गतिविधि ने हुई है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे

Advertisement
Next Article