तिहाड़ जेल के इस खास रैक में दी जा सकती है निर्भया के दोषियों को फांसी, हुई तैयारियां शुरू
इस दौरान खास बात यह है कि अफजल गुरू के बाद तिहाड़ जेल में अब तक किसी अपराधि को फांसी नहीं दी गई है।
07:37 AM Dec 12, 2019 IST | Desk Team
कई सालों के लंबे इंतजार के बाद अब निर्भया रेप केस मामले में दोषियों को फांसी होने में अब ज्यादा दिन दूर नहीं है। जी हां राष्ट्रपति के यहां से दया याचिका खारिज होने के बाद तारीख मुकर्रर की जा सकती है। ऐसे में अब तिहाड़ जेल प्रशासन ने अभी से इसकी तैयारियां करनी शुरू कर दी है।
Advertisement
ऐसा कहा जाता है कि तिहाड़ जेल में नंबर 3 बहुत खास है। इसी जेल में आतंकी अफजल गुरू को भी फांसी दी गई थी। इस बैरक को तभी से बंद रखा जाता है। ये कुछ-कुछ मौकों पर ही खोला जाता है। जेल प्रशासन के मुताबिक किसी वीवीआई के दौरे या अहम जांच के लिए ही यहां पर एंट्री की जा सकती है। बता दें कि वैसे इस इलाके के आस-पास आने पर भी बैन है।
खबरों की मानें तो निर्भया कांड के अपराधियों को जेल नंबर 3 में फांसी दी जा सकती है। वहीं निर्भया के अपराधियों के लिए फांसी का फंदा तैयार करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। साथ ही जेल के आस-पास की चौकसी और ज्यादा बढ़ा दी गई है।
इस दौरान खास बात यह है कि अफजल गुरू के बाद तिहाड़ जेल में अब तक किसी अपराधि को फांसी नहीं दी गई है। ऐसे में अब निर्भया कांड के दोषियों को फांसी के फंदे पर लटकाने के लिए जेल प्रशासन पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। क्योंकि ये एक संवेदनशील और एक बड़ा मसला है। वहीं इस जेल में सुरक्षा का खास ख्याल रखा जा रहा है।
Advertisement