W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

निर्भया बलात्कार मामला : तिहाड़ जेल ने जल्लाद के लिए अन्य जेलों से किया संपर्क

दिल्ली की तिहाड़ जेल में कोई जल्लाद नहीं होने के मद्देनजर जेल प्रशासन ने जल्लाद मुहैया कराने के लिए देश की अन्य जेलों से संपर्क किया है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। तिहाड़ जेल में ही निर्भया बलात्कार और हत्या मामले के दोषी बंद है।

04:34 PM Dec 08, 2019 IST | Shera Rajput

दिल्ली की तिहाड़ जेल में कोई जल्लाद नहीं होने के मद्देनजर जेल प्रशासन ने जल्लाद मुहैया कराने के लिए देश की अन्य जेलों से संपर्क किया है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। तिहाड़ जेल में ही निर्भया बलात्कार और हत्या मामले के दोषी बंद है।

निर्भया बलात्कार मामला   तिहाड़ जेल ने जल्लाद के लिए अन्य जेलों से किया संपर्क
Advertisement
दिल्ली की तिहाड़ जेल में कोई जल्लाद नहीं होने के मद्देनजर जेल प्रशासन ने जल्लाद मुहैया कराने के लिए देश की अन्य जेलों से संपर्क किया है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। तिहाड़ जेल में ही निर्भया बलात्कार और हत्या मामले के दोषी बंद है।
Advertisement
Advertisement
सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जेल प्रशासन से अनौपचारिक बातचीत चल रही है।
Advertisement
सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से अनुशंसा की है कि 23 वर्षीय पैरा मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म कर उसकी हत्या के मामले में दोषी एक आरोपी विनय शर्मा की दया याचिका खारिज कर दी जाए।
उन्होंने बताया कि इसके एक दिन बाद शर्मा ने यह कहकर दया याचिका वापस ले ली कि उसे बिना उसकी सहमति के भेजा गया था।
निर्भया से 16 दिसंबर, 2012 की रात सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई है जबकि एक आरोपी ने सुनवाई के दौरान ही खुदकुशी कर ली थी। एक दोषी को नाबालिग होने की वजह से तीन साल सुधार गृह में रखने के बाद रिहा कर दिया गया।
उच्चतम न्यायालय ने 12 दिसंबर 2018 को उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें केंद्र सरकार को मामले के दोषी मुकेश, पवन, विनय और अक्षय को मिली फांसी की सजा पर अमल करने के निर्देश देने की मांग की गई थी।
गौरतलब है कि तिहाड़ जेल में आखिरी बार फांसी की सजा 13 फरवरी 2013 को संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को दी गई थी।
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×