For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

निशांत जल्द संभाले JDU की कमान, नीतीश कुमार की परिस्थियों पर बोले तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा निशांत कुमार को जल्द JDU की कमान संभाल लेनी चाहिए

08:06 AM Feb 28, 2025 IST | Himanshu Negi

तेजस्वी यादव ने कहा निशांत कुमार को जल्द JDU की कमान संभाल लेनी चाहिए

निशांत जल्द संभाले jdu की कमान   नीतीश कुमार की परिस्थियों पर बोले तेजस्वी यादव

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनावी तैयारियां भी तेज हो रही हैं। बिहार की सियासत में इन दिनों नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चा चल रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही निशांत बाबू जेडीयू की कमान संभालने वाले हैं। वहीं अब इस पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने निशांत का राजनीति में स्वागत किया है और साथ ही उन्हें एक बड़ी चेतावनी भी दी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि निशांत जी को जल्द ही जेडीयू की कमान संभाल लेनी चाहिए।

Bihar में मंत्रिमंडल विस्तार से विकास को मिलेगी गति: मंत्री प्रेम कुमार

BJP जेडीयू को खा जाएगी- तेजस्वी

शुक्रवार को पटना में तेजस्वी यादव ने कहा कि निशांत हमारे भाई हैं। उनका आदर है, सम्मान है। हम तो चाहेंगे कि वह जल्द से जल्द से राजनीति में आ जाएं, नहीं तो बीजेपी जेडीयू को खा जाएगी। जेडीयू शरद यादव की बनाई हुई पार्टी है। निशांत जी को जल्द ही राजनीति में आना चाहिए और पार्टी की कमान संभालनी चाहिए। जब तेजस्वी यादव से पूछा गया कि क्या निशांत कुमार राजनीति में आ जाएंगे, तो पार्टी बच जाएगी? इस पर तेजस्वी यादव ने जवाब दिया कि, कुछ संभावनाएं तो बनी रहेंगी। शायद बच जाए। वो तो देखना होगा कि निशांत पार्टी के लिए कैसा काम करेंगे।

नए मंत्रियों पर उठाए सवाल

तेजस्वी यादव ने बीजेपी की तरफ से नए मंत्री बनने वाले नेताओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि, जो भी लोग भाजपा की तरफ से मंत्रिमंडल में गए हैं, उनके बैकग्राउंड को भी जरा चेक कर लिया जाए। कितने केस मुकदमे इन लोगों पर हैं। खैर इस पर हम ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहते, यह उनका अधिकार है। लेकिन यह बात तय कि नीतीश जी का यह अंतिम मंत्रिमंडल विस्तार है। इसके बाद तो एनडीए की सरकार जाने वाली है। 2025 एनडीए खत्म होने वाली है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×