W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Nissan Gravite की लॉन्च डेट कन्फर्म, 7 Seater, Best Modern Features और Attractive Look के साथ इस दिन मार्केट में मचाएगी तहलका

01:29 PM Feb 06, 2026 IST | Amit Kumar
nissan gravite की लॉन्च डेट कन्फर्म  7 seater  best modern features और attractive look  के साथ इस दिन मार्केट में मचाएगी तहलका
Nissan Gravite Mpv Launch Date Confirmed (AI Generated image)

Nissan Gravite Mpv Launch Date Confirmed: Nissan Motor India ने अपनी नई फैमिली एमपीवी Nissan Gravite को लेकर बड़ा खुलासा किया है। बता दें, कि यह कार इंडियन मार्किट में 17 फरवरी 2026 को लॉन्च की जाएगी। दरअसल पहले कंपनी इसे जनवरी 2026 में लॉन्च करने की योजना बना रही थी, लेकिन अब कुछ कारणों से डेट आगे बढ़ा दी गई है।

Advertisement

Nissan Gravite Mpv Launch Date Confirmed: जरूरतों को ध्यान में रखकर की गई डिजाइन

Nissan Gravite को खासतौर पर भारतीय परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह एक Three Row वाली (7-सीटर) एमपीवी होगी, जिसकी लंबाई चार मीटर से कम रखी जाएगी। कम साइज के बावजूद इसमें ज्यादा जगह और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। लॉन्च के बाद यह कार सीधे तौर पर मारुति सुजुकी एर्टिगा और रेनॉल्ट ट्राइबर जैसी फेमस एमपीवी से मुकाबला करेगी।

Advertisement

Nissan Gravite Mpv Launch Date Confirmed ( image-s-m )
Nissan Gravite Mpv Launch Date Confirmed ( image-s-m )

Attractive Design-Colors & specifications

Nissan Gravite को रेनॉल्ट ट्राइबर के CMF-A प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, लेकिन इसका लुक पूरी तरह निसान के डिजाइन स्टाइल पर आधारित होगा। कार के सामने की ओर उल्टे L-शेप की LED डीआरएल, नया स्टाइलिश ग्रिल और सिल्वर टच वाला स्पोर्टी बंपर मिलेगा, जो इसे दमदार लुक देगा। इसके अलॉय व्हील्स भी अलग डिजाइन के होंगे, जिससे यह ज्यादा प्रीमियम दिखाई देगी। पीछे की तरफ Gravite बैजिंग, क्रोम पट्टी से जुड़े नए टेललाइट्स और सिल्वर C-शेप इंसर्ट वाला बंपर इसे खास पहचान देंगे।

Advertisement

Nissan Gravite Mpv Launch Date Confirmed ( image-s-m )
Nissan Gravite Mpv Launch Date Confirmed ( image-s-m )

Nissan Gravite Features and Cabin

Nissan Gravite का इंटीरियर काफी हद तक ट्राइबर से मिलता-जुलता हो सकता है, लेकिन इसमें निसान की अलग स्टाइल देखने को मिलेगी।

इसमें मिलने वाले संभावित फीचर्स में शामिल हैं:

  • 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • 7 इंच का डिजिटल मीटर डिस्प्ले
  • वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले
  • क्रूज कंट्रोल
  • ड्राइवर सीट की ऊंचाई एडजस्ट करने की सुविधा
  • कूल्ड ग्लव बॉक्स
  • ऑटो फोल्डिंग साइड मिरर

ये सभी फीचर्स इसे एक आधुनिक और आरामदायक फैमिली कार बनाएंगे।

Nissan Gravite Mpv Launch Date Confirmed ( image-s-m )
Nissan Gravite Mpv Launch Date Confirmed ( image-s-m )

Engine, Mileage and Nissan Gravite Price in India

Nissan Gravite में 1.0 लीटर का तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिए जाने की संभावना है। यह इंजन करीब 72 हॉर्सपावर और 96 न्यूटन मीटर टॉर्क पैदा करेगा। निसान इसे बेहतर परफॉर्मेंस के लिए थोड़ा अपडेट भी कर सकती है ताकि ड्राइविंग ज्यादा स्मूद और आरामदायक हो।

जहां तक कीमत की बात है, इसके बेस मॉडल की कीमत लगभग 6 लाख रुपये से शुरू हो सकती है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत करीब 9 लाख रुपये तक जा सकती है। इस कीमत रेंज में Nissan Gravite एक बजट फ्रेंडली और स्पेस से भरपूर फैमिली एमपीवी साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें: अब सड़कों पर दिखेगा Sierra EV का भौकाल, 500KM रेंज, Modern Features के साथ होगी लॉन्च, जानें कीमत

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा वायरल खबरें लिखने में माहिर हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन व भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजश्री टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की। इसके बाद वेबसाइट पर लिखने के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की और बाद में इंडिया डेली न्यूज चैनल में बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। फिर इसके बाद न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर की पद पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×