Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नितिन गडकरी बोले- राजस्थान में विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी

08:15 PM Nov 17, 2023 IST | Prateek Mishra

राजस्थान में विकास के लिए डबल इंजन की सरकार को जरूरी बताते हुये केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि इससे ही केंद्र की योजनाओं का पूरा लाभ राज्य को मिल सकेगा। भाजपा प्रदेश मीडिया सेंटर पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का उद्देश्य राष्ट्र सर्वोपरि, सुशासन और अंत्योदय तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाकर उनका उत्थान करना है।

HIGHLIGHTS

पार्टी के बयान के अनुसार गडकरी ने कहा, 'राजस्थान की जनता पर हमें पूरा भरोसा है कि वह डबल इंजन वाली भाजपा सरकार बनाएगी और विकास को चुनेगी।' राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है। उन्होंने कहा कि विकास को लेकर सदैव भाजपा की कटिबद्धता रहती है। भाजपा के तीन मुख्य उद्देश्यों में राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास तथा तीसरा अंत्योदय है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा राज्य में करवाए जा रहे विकास के कार्यों का ब्यौरा भी इस अवसर पर दिया।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article