W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Nitin Gadkari: भाषण के दौरान बेहोश होकर गिरे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, एक्स पर पोस्ट करके दी हेल्थ अपडेट

03:10 AM Apr 25, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
nitin gadkari  भाषण के दौरान बेहोश होकर गिरे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी  एक्स पर पोस्ट करके दी हेल्थ अपडेट

Nitin Gadkari: महाराष्ट्र के यवतमाल में मंच पर भाषण देते हुए अचानक गिरे केंद्रीय मंत्री नितनि गडकरी। इस दौरान मंच पर मौजूद लोग नितिन गडकरी को उठाकर फौरन इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। लोकसभा चुनाव को देखते हुए गडकरी यवतमाल के पुसंद में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मंच पर बोलने के दौरान नितिन गडकरी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिससे वह मंच पर गिर पड़े, जिसके बाद उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

Advertisement

आपको बता दे कि यवतमाल में एनडीए के उम्मीदवार राजश्री पाटिल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने नितिन गडकरी पहुंचे थे। भाषण के दौरान उनकी हालत खराब हो गई। जिसके कारण यह मंच पर ही गिर गए। नितिन गडकरी के गिरते ही मंच पर अफरातफरी का माहौल बन गया। मंच पर मौजूद लोगों ने केंद्रीय मंत्री को संभाला।

Advertisement

गडकरी ने एक्स पर पोस्ट करके हेल्थ अपडेट दी

Advertisement

हालांकि कुछ देर बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट कर अपनी हेल्थ की जानकारी दी। गडकरी ने एक्स पर लिखा कि- पुसद महाराष्ट्र में रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया। लेकिन अब पूरी तरफ से स्वस्थ हूं और अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूं। आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

इससे पहले 2018 में बिगड़ चुकी है तबीयत

आपको बता दे कि यह पहली बार नहीं है जब नितिन गडकरी की तबीयत अचानक बिगड़ी है। इससे पहले साल, 2018 में महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान वह अचानक मंच पर बेहोश हो गए थे। इस दौरान महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल विद्यासागर राव उनके साथ मौजूद थे और गवर्नर ने ही उन्हें मंच पर संभाल लिया था। उस समय बताया गया कि नितिन गडकरी का शुगर लेवल कम हो गया था, जिस वजह से उन्हें चक्कर आ गया था। मंच पर गिरने के बाद उन्हें तुरंत पानी पिलाया गया और साथ में पेड़ा खिलाया गया जिससे उनका शुगर लेवल ठीक हो सके।

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×