Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

'आप' के पूर्व विधायक Nitin Tyagi भाजपा में शामिल, चुनाव में किया था AAP का विरोध

07:36 PM Jun 16, 2024 IST | Abhishek Kumar

'आप' के पूर्व विधायक Nitin Tyagi भाजपा में शामिल हुए। बता दें की लोकसभा चुनाव में हार को लेकर केजरीवाल की आलोचना पर हुए थे निलंबित।

Highlgihts
. AAP के पूर्व विधायक बीजेपी में शामिल
. Nitin Tyagi हुए भाजपा में शामिल
. चुनाव के दौरान केजरीवाल की आलोचना पर हुए थे निलंबित

Nitin Tyagi भाजपा में शामिल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के करीबी रहे नितिन त्यागी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए । बता दें कि केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा की मौजूदगी में वह पार्टी में शामिल हुए। लोकसभा चुनाव में हार को लेकर केजरीवाल की आलोचना पर हुए थे निलंबित। वहीं दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने निलंबन आदेश में कहा था कि नितिन त्यागी(Nitin Tyagi )लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

Advertisement

Nitin Tyagi ने क्या कहा?

अपने निलंबन पर नितिन त्यागी(Nitin Tyagi )ने कहा, "आजकल पार्टी के भीतर सच बोलना भी पार्टी विरोधी गतिविधि बन गई है।" इसके साथ ही आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, "पार्टी की बुनियादी नींव को नष्ट करना पार्टी विरोधी गतिविधि है।" बता दें, लक्ष्मी नगर के पूर्व विधायक नितिन त्यागी ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया , जिसमे दिल्ली में लोकसभा चुनावों में भारी हार के लिए आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की आलोचना की थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article