टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पटना में बारिश से तबाही के लिए CM नीतीश और सुशील मोदी जिम्मेवार : गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने पिछले दिनों भारी बारिश के कारण बिहार की राजधानी पटना में हुए जलजमाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को सीधे तौर पर जिम्मेवार ठहराया है।

07:40 AM Oct 04, 2019 IST | Desk Team

गिरिराज सिंह ने पिछले दिनों भारी बारिश के कारण बिहार की राजधानी पटना में हुए जलजमाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को सीधे तौर पर जिम्मेवार ठहराया है।

केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने पिछले दिनों भारी बारिश के कारण बिहार की राजधानी पटना में हुए जलजमाव के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को सीधे तौर पर जिम्मेवार ठहराया है। 
Advertisement
गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा, “पटना में बारिश से तबाही के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जिम्मेवार हैं।” उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मुंह देख कर राहत सामग्री का वितरण न किया जाए। 

VIDEO : ‘जुगाड़’ की नाव पर सवार रामकृपाल यादव पानी में डूबे, ग्रामीणों ने निकाला

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री ने इससे पहले बुधवार को भी पटना में जलजमाव के लिए बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा था कि इस बुरे हालात के लिए केवल प्रकृति को जिम्मेवार नहीं ठहराया जा सकता। यह तो व्यवस्था और प्रशासन की घोर लापरवाही का नतीजा है। राज्य सरकार ने सिर्फ लोगों को अलर्ट किया लेकिन जल निकासी के लिए स्वयं अपडेट नहीं हुई। उन्होंने इसे अपनी आंतरिक पीड़ा भी बताया था।
Advertisement
Next Article