Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार आज, क्या तेज प्रताप को फिर मिलेगा मंत्री पद?

बिहार में आज मंत्रिमंडल का विस्तार होना है, जिसके बाद लोगों की नजर इसी बात पर टिकी है की आख़िरकार कैबिनेट में किसे जगह मिलेगी। इस बार बिहार मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री हो सकते हैं।

08:32 AM Aug 16, 2022 IST | Desk Team

बिहार में आज मंत्रिमंडल का विस्तार होना है, जिसके बाद लोगों की नजर इसी बात पर टिकी है की आख़िरकार कैबिनेट में किसे जगह मिलेगी। इस बार बिहार मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री हो सकते हैं।

 बिहार  में आज मंत्रिमंडल का विस्तार होना है, जिसके बाद लोगों की नजर इसी बात पर टिकी है की आख़िरकार कैबिनेट में किसे जगह मिलेगी। इस बार  बिहार मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री हो सकते हैं। जनता यह भी जानना चाहती है की क्या मंत्रिमंडल में लालू के बड़े बेटे को जगह मिलेगी या नहीं? प्रदेश में सत्तासीन महागठबंधन के घटक दलों के बीच एक सैद्धांतिक समझौता के तहत बिहार विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी राजद के पास सबसे ज्यादा मंत्री पद होंगे, वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू दूसरे नंबर पर होगी।
Advertisement
इसी के साथ कांग्रेस के राज्य प्रभारी भक्त चरण दास ने बताया कि उनकी पार्टी को तीन मंत्री पद मिलने की संभावना है, जिनमें से दो को मंगलवार को शपथ दिलाई जाएगी। वही, कहा जा रहा की राजद खेमे से लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर तनिक भी संशय नहीं है और पार्टी के मूल आधार माने जाने वाले यादव जाति के लोगों को कई बर्थ मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है।
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को भी मिलेगी कैबिनेट जगह 
राजद से जिन अन्य लोगों के नाम चर्चा में हैं उनमें राष्ट्रीय महासचिव आलोक मेहता और युवा विधायक सुधाकर सिंह शामिल हैं, जिनके पिता जगदानंद सिंह वर्तमान में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं और तेजस्वी यादव का सम्मान करते हैं। जदयू के विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, बिजेंद्र यादव, श्रवण कुमार और लेसी सिंह सहित पिछली राजग सरकार में अपने अधिकांश मंत्रियों को बनाए रखे जाने की संभावना है।
वही, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संतोष सुमन के भी मंत्री के रूप में वापसी की संभावना है। उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा स्थापित पार्टी के चार विधायक हैं और इसने नीतीश कुमार के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए राजग छोड़ दिया था।
Advertisement
Next Article