W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बीमा भारती के लेसी सिंह पर लगाए आरोपों पर भड़के नीतीश, कहा-अगर इधर-उधर का मन है तो अपना सोचें

नीतीश कुमार ने काफी सख्त अंदाज में कहा कि लेसी सिंह के साथ कोई गड़बड़ी नहीं है। उन्होंने कहा कि लेसी सिंह को आज से मंत्री बना रहे हैं। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने बीमा भारती को सारे एहसान याद दिया दिए।

03:06 PM Aug 18, 2022 IST | Desk Team

नीतीश कुमार ने काफी सख्त अंदाज में कहा कि लेसी सिंह के साथ कोई गड़बड़ी नहीं है। उन्होंने कहा कि लेसी सिंह को आज से मंत्री बना रहे हैं। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने बीमा भारती को सारे एहसान याद दिया दिए।

बीमा भारती के लेसी सिंह पर लगाए आरोपों पर भड़के नीतीश  कहा अगर इधर उधर का मन है तो अपना सोचें
जदयू की विधायक बीमा भारती द्वारा मंत्री लेसी सिंह पर लगाए गए आरोपों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़के नजर आए। नीतीश कुमार ने गुरुवार को काफी सख्त अंदाज में कहा कि लेसी सिंह के साथ कोई गड़बड़ी नहीं है। उन्होंने कहा कि लेसी सिंह को आज से मंत्री बना रहे हैं। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने बीमा भारती को सारे एहसान याद दिया दिए।
Advertisement
पटना में पत्रकारों द्वारा बीमा भारती द्वारा जदयू कोटे की मंत्री लेसी सिंह पर लगाए आरोपों के संबंध में पूछे जाने पर नीतीश ने कहा कि लेसी सिंह को आज से मंत्री बना रहे हैं। इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीमा भारती गलत बोल रही हैं।
उन्होंने कहा उसे (बीमा भारती) को भी दो बार मंत्री बनाए हैं। जितने लोग जीत कर आते हैं वे सभी मंत्री नहीं बन जाएंगें। इसकी गुंजाइश है क्या? जब वह पढ़ नहीं पा रहीं थी तो पढ़ना सिखाया। यह भूल गए क्या? हमें तो इस तरह के बयान पर आश्चर्य हो रहा। नीतीश ने कहा कि हम तो मिलना चाहते थे पर उन्होंने कहा कि नहीं मिलने की बात नहीं है। कौन क्या बोलवा दिया इसे क्या कहा जाए।
कहीं और जानें का मन है तो अपना सोचें
Advertisement
नीतीश ने साफ लहजे में कहा कि हमने इस बारे में पार्टी के लोगों को कहा है। पार्टी के समझाने पर भी नहीं मानी तो क्या होगा यह हमसे नहीं कहवाएं। अगर इधर-उधर का मन है तो अपना सोचें। उल्लेखनीय है कि जदयू की विधायक बीमा भारती ने भी बुधवार को मंत्री लेसी सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। उन्होंने यहां तक कहा था कि अगर सिंह को मंत्रिमंडल से नहीं हटाया गया तो वे खुद इस्तीफा दे देंगी।
विधायक बीमा भारती ने मंत्री लेसी सिंह पर अपराधिक घटनाओं में शामिल होने और पैसा उगाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग पार्टी को दीमक की तरह खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत बर्दाश्त किया है, अब बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने नीतीश कुमार को अपना नेता बताते हुए कहा कि लेसी सिंह को मंत्री पद से हटाया जाए नहीं तो हम इस्तीफा दे देंगे।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×