Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिहार में प्रशासनिक असफलता के लिए नीतीश सरकार जिम्मेदार : तेजस्वी

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार की प्रशासनिक असफलता के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

01:09 PM Dec 04, 2018 IST | Desk Team

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार की प्रशासनिक असफलता के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार की प्रशासनिक असफलता के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, “नीतीश जी की प्रशासनिक असफलता और तानाशाही के खिलाफ बीजेपी विधायक पटना में धरने पर बैठे है। अगर महागठबंधन में रहते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक ऐसा कर देते तो श्री श्री नैतिकतावादी चाचा की अंतरात्मा जागकर अबतक राजभवन में पहुंच चुकी होती। कुछ बोलिए चाचा जी। काहे चुप्पी खींचे है।”

एक अन्य ट्वीट में राजद नेता ने उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुशील कुमार मोदी पर तंज सकते हुए कहा, “सांस-सांस में नीतीश भक्ति में लीन अफ़वाह मियां सुशील मोदी की भाजपा के विधायक उनके आका नीतीश कुमार की घोर प्रशासनिक विफलता के विरुद्ध धरने पर बैठे है, लेकिन उप मुख्यमंत्री है कि अपने पार्टी विधायकों की बजाय नैतिक पुरुष की भक्ति को तवज्जों दे रहे है। बहुते ही बढ़िया..खुलासा मास्टर जी।”

नीतीश के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर भाजपा ने की तेजस्वी की निंदा

Advertisement
Advertisement
Next Article