Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

केन्द्र में एनडीए की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता नीतीश कुमार

बरिष्ठ नेता रामचन्द्र शर्मा, शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन बर्मा, पंचायती राज मंत्री दिलेश्वर कामत, रामनाथ ठाकुर, राहुल कुमार समेत अन्य ने संबोधित किया।

08:51 PM May 12, 2019 IST | Desk Team

बरिष्ठ नेता रामचन्द्र शर्मा, शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन बर्मा, पंचायती राज मंत्री दिलेश्वर कामत, रामनाथ ठाकुर, राहुल कुमार समेत अन्य ने संबोधित किया।

हुलासगंज : हुलासगंज हाईस्कुल मैदान में जहानावाद लोकसभा क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी चन्देश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के लिए वोट मांगने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महती जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद एवं राबड़ी देवी की सरकार पर हमला कर कहा कि पति पत्नि की सरकार ने बिहार को बर्बाद करने का काम किया नारी सशक्ति करण नहीं किया गया।

बिहार की जनता इनसे उव चुकी है। कांग्रेस ने भी देश को ठगने का काम किया। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृतव वाली एनडीए सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता मोदी सरकार में देश के साथ-साथ बिहार का भी विकास हुआ है। उन्होनें महिलाओं से पहले मतदान तव जलपान करने की बातं कर कहा कि प्रदेश में शराबवंदी कानुन लागु होने से महिलाओं में जागृति पैदा आयी है। बच्चे को पढ़ा लिखा रहे है। पहले गांव टोले में शाम को चलना दुर्भर हो गया था।

आगे उन्होने कहा कि मैं 15 साल के किये काम का वोट मांगने आया हूं। पहले गड्डे में सडक़ तब्दील था अव सभी सडक़ें बना दिया गया। टोले की सडक़ें बनाने का काम किया जा रहा है। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ मिलेगा पंचायती राज में आराक्षण का लाभ मिला है।

अति पिछड़ा, दलित, महादलित महिलायें मुखिया, सरपंच बन रहे हैं। पहले अतिपिछड़ा को लोग देखना नहीं चाहते थे आज जनप्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं। सात निश्यच योजना के तहत घर-घर नल का जल मिल रहा है। सभा को जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन, जदयू के बरिष्ठ नेता रामचन्द्र शर्मा, शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन बर्मा, पंचायती राज मंत्री दिलेश्वर कामत, रामनाथ ठाकुर, राहुल कुमार समेत अन्य ने संबोधित किया।

Advertisement
Advertisement
Next Article