टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

नीतीश कुमार ने पुलवामा में शहीद हुए जवान की शहादत पर शोक व्यक्त किया

नीतीश कुमार ने इस वीर सपूत की शहादत पर उनके परिजनों को दुख की इस घडी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

09:12 AM Jun 19, 2019 IST | Desk Team

नीतीश कुमार ने इस वीर सपूत की शहादत पर उनके परिजनों को दुख की इस घडी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीवान जिले के दिघवलिया गांव निवासी और सेना के जवान अमरजीत कुमार के शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। नीतीश कुमार ने आज यहां अपने शोक संदेश में कहा कि उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। 
Advertisement


उन्होंने इस वीर सपूत की शहादत पर उनके परिजनों को दुख की इस घडी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा है कि पूरा बिहार शहीद के परिवार के साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शहीद जवान का राज्य सरकार की ओर से पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Advertisement
Next Article