W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, जानिए क्या कहा

आज बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से कई नेताओं ने बधाइयां दी है

01:41 PM Nov 09, 2022 IST | Desk Team

आज बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से कई नेताओं ने बधाइयां दी है

तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई  जानिए क्या कहा
आज बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से कई नेताओं ने बधाइयां दी है। इस खास मौके पर आज तेजस्वी यादव राजधानी पटना के ज्ञान भवन में पंचायती राज विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए थे। जहां सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें अनोखे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी थी। 
सीएम नीतीश ने दी तेजस्वी को बधाई 
एक रिपोर्ट के अनुसार तेजस्वी सबसे पहले नीतीश कुमार से ज्ञान भवन के बाहर मिले थे। जहां तेजस्वी ने उनके पांव छुआ और नीतीश ने भी बधाई देते हुए गुलदस्ता भेंट किया था। इसके साथ ही नीतीश ने कहा कि क्या जी आज जन्मदिन है आपका। फिर दोनों हंसते हुए अंदर चले गए। ये नजारा देखने लायक था। इस पूरे ववाक्ये और समारोह का राजद ने एक ट्वीटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- “पंचायती राज विभाग एवं विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी, नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए! तेजस्वी जी की यह जन्मदिन रही नियुक्ति पत्र वाली!”
तेजस्वी ने केंद्र पर साधा निशाना 
इसी के साथ अपने जन्मदिन पर तेजस्वी ने फिर कहा कि वो बिहार के युवाओं को सरकारी नौकरी देकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान अभी युवाओं के भविष्य पर ही है। हम उनके जिंदगी के साथ कोई रिस्क नहीं लेंगे। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र भी हमारे नक्शे कदम पर चल रही है। वो भी खाली पदों को भर रही है। 
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×