For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

शिक्षक भर्ती में अनियमितता को नीतीश कुमार ने नकारा

07:41 PM Nov 01, 2023 IST | Rakesh Kumar
शिक्षक भर्ती में अनियमितता को नीतीश कुमार ने नकारा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष के शिक्षक भर्ती में हुई अनियमितता के आरोपों को पूरी तरह से नकारते हुए कहा कि सभी नियुक्तियां अच्छे से हो रही है। गुरुवार को बिहार में एक लाख से अधिक शिक्षक नियुक्ति पत्र बांटा जाना है। पटना में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए नीतीश कुमार ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे जब साथ में थे तब इस बारे में नहीं बोलते थे।

नीतीश कुमार ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा
उन्होंने कहा कि ऐसा बोलने के लिए उन्हें बोला जाता है इसलिए बोल रहे हैं। अनियमितता की बात को नकारते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। सभी नियुक्तियां अच्छे से हो रही हैं। नीतीश कुमार ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि नियुक्तियों का काम बहुत ही तेजी और अच्छे से हो रहा है। विपक्ष इस मुद्दे पर अंट-शंट इसलिए बोल रहा है क्योंकि उन्हें ऊपर से ऐसा बोलने के लिए से कहा जाता है।गुरुवार को बीपीएससी द्वारा चयनित एक लाख से अधिक लोगों के बीच शिक्षक नियुक्ति पत्र बांटा जाना है। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में करीब 25 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि विपक्ष लगातार शिक्षक नियुक्ति में गड़बड़ी का आरोप लगा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rakesh Kumar

View all posts

Advertisement
×