For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Nitish Kumar : शिक्षा विभाग राज्य के सरकारी स्कूलों की अवधि में संशोधन करेगा

03:08 PM Feb 20, 2024 IST | Rakesh Kumar
nitish kumar   शिक्षा विभाग राज्य के सरकारी स्कूलों की अवधि में संशोधन करेगा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को विधानसभा को आश्वासन दिया कि सरकारी स्कूलों में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मौजूदा आठ घंटे की अवधि को दो घंटे कम किया जाएगा। विधानसभा में विपक्षी सदस्यों द्वारा किए गए हंगामे के बाद सदन के भीतर कुमार ने कहा, ‘‘ शैक्षणिक गतिविधियों के लिए स्कूलों का समय केवल सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होना चाहिए... यह सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे नहीं होना चाहिए।

Highlights 

  • शिक्षा विभाग राज्य के सरकारी स्कूलों की अवधि में संशोधन करेगा  
  • शिक्षा विभाग के हालिया आदेश   
  • नया समय सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक 

शिक्षा विभाग के हालिया आदेश  

मौजूदा समय पर उन्होंने कहा, ‘‘यह गलत है।’शिक्षा विभाग के हालिया आदेश का विरोध करते हुए विपक्षी सदस्य सदन के वेषम में आ गए और इस मुद्दे पर सरकार को जवाब देने को कहा । नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘मैं तुरंत विभाग के सक्षम अधिकारी को फोन करूंगा और उन्हें समय बदलने का निर्देश दूंगा। आप (विपक्षी सदस्यों) लोगों को मुझे पहले बताना चाहिए था। अब नया समय सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Rakesh Kumar

View all posts

Advertisement
×